अंडर-19 स्टेट चैंपियनशिप : कुशाग्रा व असद के शतक, जयपुर की जीत में चमका मनय

जयपुर टीम 193 रनों पर ऑल आउट हो गई

अंडर-19 स्टेट चैंपियनशिप : कुशाग्रा व असद के शतक, जयपुर की जीत में चमका मनय
आरसीए की अंडर-19 स्टेट चैंपियनशिप में भीलवाड़ा के कुशाग्रा ओझा और कोटा के असद उमर ने शतकीय पारी खेल अपनी टीमों को जीत दिलाई।

जयपुर। आरसीए की अंडर-19 स्टेट चैंपियनशिप में भीलवाड़ा के कुशाग्रा ओझा और कोटा के असद उमर ने शतकीय पारी खेल अपनी टीमों को जीत दिलाई, वहीं मनय कटारिया (87) और शिफॉन खान (49) की पारियों के दम पर जयपुर ने उदयपुर को 20 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जयपुर टीम 193 रनों पर ऑल आउट हो गई।

उदयपुर के आदित्य ने चार और गर्वित ने तीन  विकेट लिए। जवाबी पारी में उदयपुर टीम मयंक (70) और करण (58) की पारियों के बावजूद 173 रनों पर सिमट गई। गुरुवार को बीकानेर, सवाईमाधोपुर, राजसमन्द, धौलपुर, चित्तौड़, करौली, बांसवाड़ा, जालोर, गंगानगर, झुंझुनूं, सीकर और भरतपुर की टीमों ने भी अपने मुकाबले जीते। इस दौरान सचिन लखेसरा और वरदान शर्मा शतक से चूके, वहीं आर्यमन शर्मा, सुमित सालवी, अंशु, पृथ्वी सिंह, शौर्य शाह, आदित्य भांभू, चिराग और अभिषेक मूंड ने अपनी शानदार गेंदबाजी से प्रभावित किया। हर्षि शर्मा और रक्षित श्रीमाल ने भी अपनी टीमों के लिए ऑलराउण्ड प्रदर्शन किया।

 मैचों के परिणाम :

  • गंगानगर 1 विकेट से जीती। भीलवाड़ा- 285/10 (कुशाग्र 147, यथार्थ 76, आदित्य भाम्भू 5 विकेट), भीलवाड़ा- 286/9 (हर्षि नाबाद 59, ओसनिक ग्रोवर 49, चिराग सुखवाल 4 विकेट)। 
  • कोटा 6 विकेट से जीती। बाड़मेर- 286/10 (वरदान शर्मा 95, दरबार नाबाद 60), कोटा- 269/4 (असद उमर नाबाद 113, आराध्य नाबाद 56)। 
  • जालोर 9 विकेट से जीती। प्रतापगढ़- 95/10 (आर्यमन शर्मा 5 विकेट), जालोर- 96/1 (दीपक माली 51 रन)। 
  • सीकर 7 विकेट से जीती। झालावाड़- 42 (अभिषेक मूंड 4 और भव्य 3 विकेट), सीकर- 3 विकेट पर 43 रन।
  • झुंझुनूं 105 रन से जीती। झुंझुनूं- 192/10, चूरू- 87/10 (पियूष 4 विकेट)। 
  • धौलपुर 17 रन से जीती। धौलपुर- 236/8 (देवांश 78 रन), अजमेर- 219/10 (कविश 51 रन)। 
  • चित्तौड़ 23 रन से जीती। चित्तौड़- 201/9 (यश वैष्णव 59, पृथ्वी सिंह 5 विकेट), अलवर- 178/10 (दीपेश 69, रामचन्द्र 4 विकेट)। 
       
  • राजसमन्द 40 रन से जीती। राजसमन्द- 188/10 (मयंक 82, आरव महर्षि 4 विकेट), सिरोही- 148/10 (सुमित साल्वी 6 विकेट)। 
       
  • भरतपुर 100 रन से जीती। भरतपुर- 224/8 (आर्यन बघेल 77 रन), दौसा- 124/10 (अंशु 5 विकेट)। 
       
  • करौली 5 विकेट से जीती। बूंदी- 207/10 (निशांत 63, ओमांश 59, विकास 4 विकेट), करौली- 212/5 (अमित 80 रन। 
       
  • बीकानेर 8 विकेट से जीती। नागौर- 165/10 (कीरत 40 रन), बीकानेर- 168/2 (सचिन लखेसरा 99, विनोद 53 रन। 

Post Comment

Comment List

Latest News

विपक्षी एकता का महामंथन : इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, सोनिया-खरगे-ममता समेत कई शीर्ष नेता शामिल विपक्षी एकता का महामंथन : इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, सोनिया-खरगे-ममता समेत कई शीर्ष नेता शामिल
संसद के मानसून सत्र से पहले नई दिल्ली में 'इंडिया' गठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक शुरू हो गई है।...
मोदी सरकार के 12 साल, मुख्यमंत्री बोले- सेवा, सुशासन और विकास का ऐतिहासिक दौर
औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप : 8 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल, तटीय इलाकों में सुनामी की दहशत
राज्यसभा चुनाव : नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे सतीश पूनिया और अलका गुर्जर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
केरल में शिगेला का प्रकोप : कोझिकोड में बच्ची की मौत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, निरीक्षण तेज
मस्कट-जयपुर फ्लाइट के समय में बदलाव, अब सुबह 10:55 बजे पहुंचेगी जयपुर