नेपाल की बाढ़ में फंसे नागपुर के 106 लोग सुरक्षित: काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में ली शरण, घर वापसी शुरू

आपातकालीन टीमों से समन्वय स्थापित

नेपाल की बाढ़ में फंसे नागपुर के 106 लोग सुरक्षित: काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में ली शरण, घर वापसी शुरू
नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बीच नागपुर के 106 पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र में शरण ली थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल और अधिकारियों से समन्वय के बाद सभी नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

नागपुर। महाराष्ट्र में नागपुर के 106 लोग नेपाल में अचानक आयी बाढ़ से सुरक्षित हैं। उन्होंने काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर इलाके में शरण ली है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह समूह नेपाल के कई हिस्सों में आयी भयानक बाढ़ के बाद फंस गया था। बाढ़ से परिवहन और संचार नेटवर्क में रुकावट आयी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बाढ़ में फंसे हुए यात्रियों और उनके परिवारों की अपील के बाद हस्तक्षेप करते हुए उनकी सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय किया। उन्होंने बताया कि फंसे हुए नागपुर के लोगों ने तब से स्थानीय अधिकारियों और आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों की देखरेख में अपने घर वापसी का सफर शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि नेपाल-तिब्बत सीमावर्ती इलाके में अचानक आयी भारी बाढ़ से बड़े पैमाने पर तबाही हुई है और इसके कारण पूरे देश में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाये गये हैं। अधिकारी स्थिति पर नज़र रख रहे हैं और प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद कर रहे हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय