अफगानिस्तान में ढही मकान की छत, पार्टी के लिए इकट्टा हुए 2 बच्चों की मौत
सात अन्य घायल हो गए
दक्षिण अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में एक मकान की छत ढहने से 2 बच्चों की मौत हो गई।
काबुल। दक्षिण अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में एक मकान की छत ढहने से 2 बच्चों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रांतीय निदेशक मुल्लाह अब्दुल सलाम ने बताया कि यह घटना रात को हुई, जब बच्चों के परिवार वाले प्रांत की राजधानी कंधार शहर के पुलिस जिला 15 के बाहरी इलाके में रात के भोजन की पार्टी के लिए इकट्टा हुए थे।
उन्होंने बताया कि घायल बच्चों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में स्थानांतरित किया गया है, जहां दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। अफगानिस्तान के दूरदराज इलाकों में ज्यादातर आवासीय मकान के बने होने के कारण प्राय ढह जाते है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Dec 2025 15:31:54
शुद्ध सोना 500 रुपए कम होकर 1,36,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 400 रुपए टूटकर 1,27,200 रुपए प्रति...

Comment List