इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां

विपक्षी नेताओं के खिलाफ हो रहा जांच एजेंसियों का इस्तेमाल

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर मतदान अधिकार, संविधान और विपक्ष को निशाना बनाने का आरोप लगाया। गठबंधन ने महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक चुनौतियों पर सरकार को घेरते हुए लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए एकजुट संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की सोमवार को यहां होने वाली बैठक में 23 दलों  ने भाग लेने की पुष्टि कर दी है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यहां कांस्टीट्यूशनल क्लब में आयोजित इस बैठक में  इंडिया गठबंधन के 23 दल शामिल हो रहे हैं। इस बारे में उन्हें इन दलों से  बैठक में शामिल होने को लेकर पत्र मिल चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ दल अपने-अपने कारणों से इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन उन्होंने केन्द्र सरकार की नीतियों और कार्रवाइयों पर विरोध व्यक्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां लाखों लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही हैं, संविधान पर हमला कर रही हैं और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं के खिलाफ किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि महंगाई से आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है, करोड़ों लोगों की आजीविका पर असर पड़ा है तथा युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं को झटका लगा है। साथ ही देश में निवेश के माहौल और विदेश नीति को लेकर भी उन्होंने सरकार की आलोचना की। रमेश ने कहा कि भारत की तरह इंडिया गठबंधन भी अपनी विविधता के साथ एकजुट है और लोकतंत्र, संविधान तथा जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर संघर्ष करता रहेगा।

 

Read More पेपर लीक मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष ने लगाए नारे, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

 

Read More उत्तराखंड में लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त : 3 लोगों की मौत, बोल्डर के नीचे दबे कई पशु

 

Tags: meeting

Post Comment

Comment List

Latest News

"मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल "मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में भारत के बढ़ते अंतरिक्ष और वैज्ञानिक सामर्थ्य की प्रशंसा की। उन्होंने...
राजस्थान में दो साइबर ठग गिरफ्तार, परिचित बनकर देते थे वारदात को अंजाम
यूरोप की परमाणु नीति पर रूस का तीखा हमला, कहा- सुरक्षा नहीं, बल्कि परमाणु शक्तियों के बीच टकराव का खतरा बढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, बोले- विदेशी ताकतों के भारत विरोधी मंसूबे पूरी तरह नाकाम हुए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले- युवाओं की जीत हुई, छात्रों की आवाज आखिरकार सुनी गई
कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी 
भिंड में दिल दहला देने वाला हादसा: गुटखा थूकने के लिए खोला कार का दरवाजा, मासूम सड़क पर गिरा, पहिए से कुचलकर मौत