हरियाणा में गिरी निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत : पिछला हिस्सा अचानक ढहने से 6 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशनी में जुटी टीमें

लेंटर डालने का चल रहा था काम

हरियाणा में गिरी निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत : पिछला हिस्सा अचानक ढहने से 6 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशनी में जुटी टीमें
धूलकोट गांव में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत का पिछला हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हैं। तीसरी मंजिल पर लेंटर डालते समय हादसा हुआ। एनडीआरएफ ने करीब 15 घंटे रेस्क्यू चलाया। मजदूरों ने घटिया शटरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस निर्माण की वैधता जांचकर कार्रवाई करेगी।

अंबाला। हरियाणा में अंबाला के धूलकोट गांव में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत का पिछला हिस्सा अचानक ढह जाने से छह लोगों की मौत हो गई तथा अन्य चार घायल हो गये। घायलों का अंबाला सिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद एनडीआरएफ और अन्य राहत एवं बचाव टीमें रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रहीं। करीब 15 घंटे बाद अभियान बंद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इमारत में तीसरी मंजिल पर लेंटर डालने का काम चल रहा था। पहली मंजिल पर प्लास्टर और दूसरी मंजिल पर फर्श का काम किया जा रहा था। इसी दौरान कल दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक लेंटर नीचे बैठ गया और इमारत का पिछला हिस्सा पूरी तरह ढह गया। मलबे में कई मजदूर दब गए, जबकि कुछ लोगों ने ऊपर से कूदकर जान बचाई।

मजदूर रामचंद्र ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले लेंटर के लिए शटङ्क्षरग की गई थी, लेकिन वह सही तरीके से नहीं की गई थी। इसी कारण उसने काम छोड़ दिया था। आसपास के लोगों ने भी निर्माण में जल्दबाजी और नियमों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। पुलिस अधीक्षक अजीत शेखावत ने कहा कि इमारत के मालिक का पता लगाया जा रहा है। यदि निर्माण अनधिकृत पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं,  फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं, फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो
राजस्थान परिवहन विभाग ने चैसिस पर बनने वाले बस, ट्रक और पिकअप जैसे वाहनों के पंजीयन के समय 10 मिनट...
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन अपना रहे हैं भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए नये-नये हथकंडे: जेपी नड्डा
एवोकाडो की बढ़ती मांग ने बदला बाजार का स्वाद, युवाओं में बढ़ा आकर्षण
नाहरगढ़ के संजय शर्मा म्यूजियम पर NGT ने खारिज की पर्यावरण याचिका, संयुक्त समिति की जांच में नाला अतिक्रमण और पर्यावरणीय उल्लंघन की पुष्टि नहीं
निर्मला सीतारमण पहुंची कतर : भारतीय राजदूत कोप्पूला ने किया स्वागत, निवेशक सम्मेलन-2026 में लेंगी हिस्सा 
CBSE के कक्षा 6 के छात्रों को राहत: फिलहाल नहीं लागू होगी तीन भाषा नीति, 1 अप्रैल 2027 से नया नियम होगा लागू
राजधानी की सभी 2,900+ बैंक शाखाएं खुलीं : सामान्य रूप से कामकाज, हड़ताल या बंदी की अफवाहें खारिज