महाराष्ट्र में सांसदों-विधायकों के खिलाफ 405 आपराधिक मामले लंबित : मुंबई सूची में टॉप पर, हत्या, बलात्कार और सशस्त्र लूट जैसे गंभीर अपराध शामिल

धोखाधड़ी के 60 मामले दर्ज

महाराष्ट्र में सांसदों-विधायकों के खिलाफ 405 आपराधिक मामले लंबित : मुंबई सूची में टॉप पर, हत्या, बलात्कार और सशस्त्र लूट जैसे गंभीर अपराध शामिल

वर्तमान व पूर्व सांसदों-विधायकों के खिलाफ 405 आपराधिक मामले जिला व सत्र न्यायालयों में लंबित हैं। मुंबई संभाग में सर्वाधिक 226, औरंगाबाद में 106, नागपुर में 73 मामले दर्ज हैं। हत्या, बलात्कार, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी सहित गंभीर आरोप शामिल हैं। सरकारी कार्य में बाधा के मामले सबसे ज्यादा पाए गए। आंकड़े आदेश बाद संकलित किए गए।

नागपुर। महाराष्ट्र में वर्तमान और पूर्व सांसदों तथा विधायकों के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायालयों में कुल 405 आपराधिक मामले लंबित हैं, जिनमें मुंबई संभाग में सबसे अधिक मामले दर्ज हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इन मामलों में हत्या, बलात्कार, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, सशस्त्र लूट, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। क्षेत्रवार आंकड़ों में मुंबई संभाग में सर्वाधिक 226 मामले लंबित हैं।

इसके बाद औरंगाबाद संभाग में 106 तथा नागपुर संभाग में 73 मामले दर्ज हैं। यह आंकड़े उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद संकलित किए गए, जिसके तहत बॉम्बे उच्च न्यायालय ने सभी प्रधान जिला न्यायाधीशों को ऐसे मामलों का विवरण प्रस्तुत करने को कहा था। मार्च के अंत तक की स्थिति के अनुसार, हत्या का एक मामला कोल्हापुर में और बलात्कार का एक मामला भंडारा की सत्र अदालत में लंबित है। इसके अलावा हत्या के प्रयास के 16 और धोखाधड़ी के 60 मामले दर्ज हैं, जबकि सरकारी कार्य में बाधा से जुड़े मामले सबसे अधिक पाए गए हैं।

Tags: criminal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

 अशोक गहलोत ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को दी अच्छे स्वास्थ्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, कहा- स्वास्थ्य सेवाएं कमजोर वर्गों तक सुलभता से पहुंचें अशोक गहलोत ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को दी अच्छे स्वास्थ्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, कहा- स्वास्थ्य सेवाएं कमजोर वर्गों तक सुलभता से पहुंचें
गहलोत ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर समस्त प्रदेशवासियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। गहलोत ने...
ईरान में हमलों के लिए अमेरिका को सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देगा ब्रिटेन : केवल रक्षात्मक हमलों के लिए होगा तैयार, ट्रम्प ने दी थी संयंत्रो को उड़ाने की धमकी
साइबर सेफ्टी के लिए विद्यालयों में शुरू किया जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दिया सेफ्टी का संदेश
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई : कृषि परिवेक्षक 1000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, आगे की जांच शुरू
CA फाइनल परीक्षा के शेड्यूल में बड़ा बदलाव : अब साल में 2 बार होगी परीक्षा, स्टेकहोल्डर्स से मिले फीडबैक के आधार पर लिया फैसला
राजस्थान में बाल विवाह रोकथाम के लिए सख्ती, प्रशासन को जारी निर्देश
जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी दो सौ रुपए महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव