फिलीपींस में जहाज डूबने से 52 लोगों की मौत : पीड़ितों की तलाश में जुटे बचाव दल, फेरी पर सवार यात्रियों और चालक दल का पता लगा रहे अधिकारी

कुल मिलाकर 316 लोगों को बचा लिया गया 

फिलीपींस में जहाज डूबने से 52 लोगों की मौत : पीड़ितों की तलाश में जुटे बचाव दल, फेरी पर सवार यात्रियों और चालक दल का पता लगा रहे अधिकारी

फिलीपींस के बेसिलन प्रांत के पास यात्री-मालवाहक जहाज ‘त्रिशा कस्र्टिन 3’ के डूबने से 52 लोगों की मौत हो गई। जहाज में 332 यात्री और 27 चालक दल सवार थे। अब तक 316 लोगों को बचाया गया है। कोस्ट गार्ड की गोताखोर टीम मलबे से शव निकाल रही है। हादसे का कारण तकनीकी खामी बताया जा रहा है।

फिलीपींस। फिलीपींस के बेसिलन प्रांत के पास यात्री-मालवाहक जहाज त्रिशा कस्र्टिन 3 के डूबने से कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई है। फिलीपीन कोस्ट गार्ड (पीसीजी) ने यह जानकारी दी। पीसीजी ने तकनीकी गोताखोर टीमों के चल रहे प्रयासों का हवाला देते हुए बताया कि गोताखोरों ने मंगलवार तड़के बालुक-बालुक द्वीप के पास खोज और बचाव अभियान के दौरान एक और शव बरामद किया, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 52 हो गई है। कुल मिलाकर 316 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि बचाव दल अभी भी शेष पीड़ितों की तलाश में जुटे हैं।

यह जहाज 26 जनवरी की रात बेसिलन से लगभग एक समुद्री मील की दूरी पर डूब गया था, जिसमें 332 यात्री और चालक दल के 27 सदस्य सवार थे। अधिकारियों ने कहा कि डूबने का संभावित कारण तकनीकी खामी थी। कोस्ट गार्ड ने एक बयान में कहा कि लगभग सुबह सात बजे, पीसीजी के तकनीकी गोताखोरों ने मलबे वाली जगह पर अभियान शुरू किया। पंद्रह मिनट बाद, गोताखोर टीम ने डूबे हुए जहाज से एक महिला का शव बरामद किया। शव को पीसीजी के जहाज बीआरपी मेलचोरा एक्विनो द्वारा निकाला गया। खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है, क्योंकि अधिकारी फेरी पर सवार सभी यात्रियों और चालक दल का पता लगाने में लगे हैं।

 

Read More तीस साल का हुआ पोकेमोन : आज भी दुनियाभर में लोकप्रिय, पॉकेट मॉन्स्टर्स से की थी शुरुआत

Read More खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका में प्रदर्शन : सड़कों पर जश्न मनाते नजर आए लोग, कई लोग भावुक भी दिखे

Read More हिजबुल्ला पर इजरायल का बड़ा हमला: 31 लोगों की मौतों के बाद सड़कों पर लगा महाजाम, अन्य 149 घायल 

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका