पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसा एयर इंडिया का विमान, फिर क्या हुआ ?

हवाई क्षेत्र उल्लंघन

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसा एयर इंडिया का विमान, फिर क्या हुआ ?
दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की उड़ान AI-479 मंगलवार रात ट्रैफिक के कारण होल्डिंग पैटर्न के दौरान गलती से पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई। अमृतसर एयरपोर्ट सीमा के नजदीक होने से चालक दल को जैसे ही इसका एहसास हुआ, उन्होंने विमान को तुरंत भारतीय सीमा में सुरक्षित मोड़ लिया।

नई दिल्ली। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया का एक विमान मंगलवार रात गलती से पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया, हालांकि इसका एहसास होते ही वह तुरंत वापस भारतीय सीमा में लौट आया। सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या एआई-479 दिल्ली से अमृतसर पहुंची थी। उस समय अमृतसर हवाई अड्डे पर काफी ट्रैफिक था, इसलिए उतरने के लिए इंतजार कर रही सभी उड़ानों से ‘होल्ड करने’ के लिए कहा गया था। ऐसी स्थिति में विमान आसपास के इलाके में ही चक्कर लगाते हैं। इसी क्रम में एयर इंडिया की यह उड़ान कुछ देर के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गयी।

सूत्रों का कहना है कि चालक दल के सदस्यों को इसका एहसास होते ही उन्होंने विमान को वापस भारतीय सीमा की तरफ मोड़ लिया। उन्होंने कहा कि अमृतसर हवाई अड्डा पाकिस्तानी सीमा के काफी करीब है, और कई बार गलती से ऐसा हो जाता है। उल्लेखनीय है कि दोनों देशों ने एक-दूसरे की एयरलाइंस के लिए अपने हवाई क्षेत्र बंद कर रखे हैं। इसके बावजूद, खराब मौसम या इस तरह की किसी आपात स्थिति में भारत पाकिस्तानी विमानों को अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति देता रहा है। इसी महीने फ्लाई जिन्ना एयरलाइंस और मई में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की एक-एक उड़ान को भारतीय सीमा में प्रवेश की अनुमति दी गयी थी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

वाटरशेड परियोजनाओं में देरी पर केंद्र नाराज, राजस्थान सरकार को भेजा पत्र वाटरशेड परियोजनाओं में देरी पर केंद्र नाराज, राजस्थान सरकार को भेजा पत्र
केंद्र सरकार ने राजस्थान में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत वाटरशेड विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।...
पेपरलीक के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी अभियान : 28 शहरों में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, वेणुगोपाल बोले- छात्रों, युवाओं और जनता की चिंताओं को रखेंगे देश के सामने
धौलपुर नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त निलंबित, अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई
फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का कहर : खुद को ठंडा करने के लिए असुरक्षित जल क्षेत्रों में तैरने उतर रहे लोग, डूबने से 39 लोगों की मौत
ना IIT और ना IIM..फिर भी बने WhatsApp के नए CEO, जानें कौन हैं कुणाल शाह? 
पचपदरा रिफाइनरी की प्रगति की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
वायदा बाजार की नरमी का असर : शुद्ध सोना और चांदी हुई सस्ती, जानें क्या है भाव