अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला: दान प्रकरण से सनातन समाज आहत, बोले- भाजपा ने खोई विश्वसनीयता

वैश्विक स्तर पर धूमिल हुई देश की छवि

अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला: दान प्रकरण से सनातन समाज आहत, बोले- भाजपा ने खोई विश्वसनीयता
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मंदिर दान विवाद पर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि इस घोटाले से वैश्विक सनातन समाज आहत है। देश की आर्थिक विश्वसनीयता घटने से अब अंतरराष्ट्रीय निवेशक भारत में निवेश करने से कतरा रहे हैं।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा, चंदा और दान से जुड़े विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि इस मामले की चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है और इससे देश-विदेश में रहने वाले सनातन समाज के लोग आहत और शर्मसार हैं। यादव ने बुधवार को कहा कि दुनिया के विभिन्न देशों में रहने वाले सनातनी श्रद्धालुओं ने भी राम मंदिर के लिए दान और चढ़ावा दिया था। ऐसे में नियमितताओं की खबरों से उनमें गहरा आक्रोश है। इस प्रकरण के कारण न केवल धर्म बल्कि देश की प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो रही है और इसके लिए भाजपा तथा उसके सहयोगी जिम्मेदार हैं।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की कार्यशैली से धार्मिक और सांस्कृतिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए हैं। इस विवाद से पूरे विश्व में सनातन समाज आक्रोशित है और भाजपा के कृत्यों के कारण देश को अपयश का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने दावा किया कि इस घटनाक्रम का असर देश की आर्थिक छवि पर भी पड़ रहा है। दुनिया भर के निवेशक अब भारत में निवेश को लेकर आशंकित हैं, क्योंकि उन्हें सरकार की नीयत और विश्वसनीयता पर संदेह होने लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि “जो सरकार भगवान के दानपात्र की भी रक्षा नहीं कर सकी, उस पर निवेशकों का भरोसा कैसे कायम रहेगा।”

सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद भाजपा सरकार अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक विश्वसनीयता पूरी तरह खो चुकी है। उन्होंने इस मामले में पारदर्शी कार्रवाई और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर