ईरान के सैन्य ठिकानों को अमेरिका ने फिर बनाया निशाना : रक्षा प्रणालियों पर किए सटीक हमले, फिर शुरू की नाकाबंदी

सैन्य कार्रवाई आने वाले दिनों में जारी रहेगी

ईरान के सैन्य ठिकानों को अमेरिका ने फिर बनाया निशाना : रक्षा प्रणालियों पर किए सटीक हमले, फिर शुरू की नाकाबंदी
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के दर्जनों सैन्य ठिकानों पर 7 घंटे तक हवाई और नौसैनिक हमले किए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि ईरान नहीं झुका तो अगले सप्ताह बिजली संयंत्र और पुल भी निशाने पर होंगे। वहीं, ईरान ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका पर युद्धविराम समझौते के उल्लंघन और युद्ध अपराध का आरोप लगाया।

वाशिंगटन/तेहरान। अमेरिका के केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने मंगलवार देर रात कहा कि उसने ईरान के खिलाफ एक और चरण के हमले पूरे करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य और ईरानी तटीय क्षेत्रों के निकट दर्जनों सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। अमेरिकी लड़ाकू विमानों, ड्रोन और नौसैनिक जहाजों ने 7 घंटे तक चले अभियान में ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों, नौसैनिक क्षमताओं तथा तटीय रक्षा प्रणालियों पर सटीक हमले किये। बयान के अनुसार, इन हमलों का उद्देश्य कारोबारी जहाजों और नागरिक चालक दल के लिए खतरा पैदा करने की ईरान की क्षमता को और कमजोर करना था। इसी दिन अमेरिकी बलों ने ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों से आने-जाने वाले जहाजों के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी भी फिर से शुरू कर दी। बयान में कहा गया, अमेरिकी बल पूरी तरह सतर्क, घातक क्षमता से लैस और राष्ट्रपति के निर्देशानुसार कार्रवाई के लिए तैयार हैं।

इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई आने वाले दिनों में जारी रहेगी और और तेज होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ईरान बातचीत की मेज पर नहीं लौटता है तो अगले सप्ताह अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को भी निशाना बनाएगा। हाल के दिनों में होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ा है। पाकिस्तान की मध्यस्थता में हुए युद्धविराम एवं स्थायी शांति के उद्देश्य से संपन्न समझौता ज्ञापन (इस्लामाबाद एमओयू) के बावजूद दोनों देश एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। उधर, ईरान ने संयुक्त राष्ट्र को पत्र भेजकर अमेरिका पर इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन का उल्लंघन करने और युद्ध अपराध करने का आरोप लगाया है।

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि अमीर सईद इरावानी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस और सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा, समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के तुरंत बाद से ही अमेरिका ने केवल अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन नहीं किया, बल्कि व्यवस्थित रूप से इस समझौते के आधार को कमजोर करने का काम किया है।

 

Read More राम मंदिर चढ़ावा चोरी आस्था से विश्वासघात : भाजपा को माफ नहीं करेगा देश, जयराम ने कहा- दोषियों को बचाने में लगी सरकार

Read More रिटायरमेंट से पहले रीको के सीडीजीएम पर भ्रष्टाचार का दाग, 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

 

Tags: attacks

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ऑनलाइन गेमिंग ऐप : ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार ऑनलाइन गेमिंग ऐप : ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
रामगंज क्षेत्र में ऑनलाइन अवैध गेमिंग ऐप से ठगी करने वाली एक गैंग का पर्दाफाश। रामगंज थाना पुलिस ने साइबर...
प्रसव पीड़ा से ज्यादा सरकारी अनदेखी मार रही, प्रदेश में हर माह दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
सीएम योगी ने की अमित शाह से मुलाकात, संगठन और मंदिर पर बनी एसआईटी रिपोर्ट पर चर्चा की अटकलें
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में विधानसभा के 75वें वर्ष का अमृत महोत्सव शुरू, सांसद और मंत्री मौजूद
फीफा विश्वकप-2026 : स्पेन ने स्टार खिलाड़ियों से सजी फ्रांस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, पेड्रो पोरो चमके
महादेव बेटिंग ऐप मामला: ईडी ने ईबिक्सकैश के चेयरमैन विकास गर्ग को दबोचा
तीन साल से फरार पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, अवैध गैस रिफिलिंग पर भी कार्रवाई