पश्चिमी सीमा क्षेत्र में बीती रात पाकिस्तान के हमलों को किया विफल, संघर्ष विराम का भी किया उल्लंघन : सेना 

संघर्ष विराम के उल्लंघनों का जवाब दिया

पश्चिमी सीमा क्षेत्र में बीती रात पाकिस्तान के हमलों को किया विफल, संघर्ष विराम का भी किया उल्लंघन : सेना 

बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नापाक इरादों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान के सशस्त्र बलों ने 8 और 9 मई  की मध्य रात्रि पूरे पश्चिमी सीमा क्षेत्र पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए और नियंत्रण रेखा पर कई जगह संघर्ष विराम के उल्लंघन किया जिनका जवाब देते हुए उन्हें विफल कर दिया गया। भारतीय सेना ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई बार संघर्ष विराम उल्लंघन  भी किया। सेना ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमलों को प्रभावी तरीके से विफल किया गया तथा संघर्ष विराम के उल्लंघनों का जवाब दिया गया।

बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी इरादों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा। भारत ने वर्तमान परिप्रेक्ष में पहलाग में पर्यटकों पर पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों के बर्बर हमले को संघर्ष भड़काने की कार्रवाई बताते हुए उसके खिलाफ सिंधु जलसंधि स्थगित करने समेत कई सख्त कदम उठाए हैं। भारत ने पाकिस्तान के हमलों के खिलाफ ऑपरेशन सिन्दूर के तहत नपी तुली और संतुलित कार्रवाई कर रहा है।

 

Tags: attacks

Post Comment

Comment List

Latest News

अजमेर में बाइपास पर हादसा : दुल्हन के रिश्तेदारों से भरी बस पलटी, चालक की मौत अजमेर में बाइपास पर हादसा : दुल्हन के रिश्तेदारों से भरी बस पलटी, चालक की मौत
अहमदाबाद से सीकर शादी में जा रही दुल्हन पक्ष की बस शुक्रवार तड़के परबतपुरा बाइपास पर पलटी। हादसे में बस...
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महारावल लक्ष्मण सिंह की जयंती पर राजस्थान विधानसभा में पुष्पांजलि, अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया नमन
टी-20 विश्व कप 2026 : भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले होगा समापन समारोह, फाइनल से पहले अहमदाबाद में रिकी मार्टिन बिखेरेंगे जलवा
आम आदमी पर फिर महंगाई की मार : घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महांगा, वाणिज्यिक सिलेंडर में 114.50 रुपए की बढ़ोतरी
सऊदी अरब का दावा : तेल क्षेत्र और एयरपोर्ट पर हमले की कोशिश की नाकाम, बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया
मार्च 2027 तक केंद्रों की संख्या 25,000 करने का लक्ष्य, मुख्यमंत्री ने कहा- जन औषधि केंद्रों से सस्ती दवाइयों का लाभ, मध्यम वर्ग को ₹40 हजार करोड़ से अधिक की बचत
कर्नाटक में 16 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन : सिद्दारमैया ने बजट में रखा प्रस्ताव, विशेषज्ञों से राय लेगी सरकार