आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य में नौकरियों के लिए बन सकता है बहुत बड़ा खतरा, सुप्रीम कोर्ट ने जताई गहरी चिंता

बड़े पैमाने पर लोग बेरोजगार हो सकते

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य में नौकरियों के लिए बन सकता है बहुत बड़ा खतरा, सुप्रीम कोर्ट ने जताई गहरी चिंता
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से तेजी से हो रहे आविष्कार से तमाम सुविधाएं मिल रही हैं।

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से तमाम सुविधाएं मिल रही हैं, वहीं दूसरी ओर रोजगार से जुड़ी चिंताएं भी लोगों को सता रही हैं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की चिंता में अब सुप्रीम कोर्ट भी शामिल हो गया है। अदालत ने कहा- हालात ऐसे हो गए हैं कि भविष्य में ड्राइवर का काम भी एआई से होगा। इसके खतरनाक परिणाम हो सकते हैं और बड़े पैमाने पर लोग बेरोजगार हो सकते हैं। 

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एनके सिंह की बेंच ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए बात कही, जिसमें मांग की थी कि सरकार को इलेक्ट्रिकल वीकल्स की खरीद और उनके इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने वाली नीति बनाने को कहा जाए। इसी पर चर्चा करते हुए अदालत ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण ड्राइवरों के रोजगार पर भी असर पड़ेगा।

अदालत ने आगे कहा- यह एक बहुत बड़ी चिंता की बात है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से इन ड्राइवरों का रोजगार नहीं जाना चाहिए। भारत में ड्राइवर की नौकरी से भी हजारों घर चलते हैं। इसी पर चर्चा करते हुए जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि एआई से तो वकीलों को भी टक्कर मिल रही है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से बढ़ती हुई तकनीक है। 

 

Read More फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का कहर : खुद को ठंडा करने के लिए असुरक्षित जल क्षेत्रों में तैरने उतर रहे लोग, डूबने से 39 लोगों की मौत

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण