अशोक सिद्धार्थ का मायावती को पत्र, कहा-'आपके आदेश से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं', मायावती को बताया राजनीतिक गुरू

अशोक सिद्धार्थ का राजनीति से संन्यास का ऐलान

अशोक सिद्धार्थ का मायावती को पत्र, कहा-'आपके आदेश से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं', मायावती को बताया राजनीतिक गुरू
पूर्व राज्यसभा सांसद और बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ ने बसपा प्रमुख मायावती को पत्र लिखकर राजनीतिक और सामाजिक जीवन से संन्यास लेने की घोषणा की है। मायावती द्वारा उनके संन्यास को भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में वापसी से जोड़ने के बाद, सिद्धार्थ ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए यह कदम उठाया।

लखनऊ। पूर्व राज्यसभा सांसद और बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ ने पार्टी प्रमुख मायावती को संबोधित पत्र में राजनीतिक और सामाजिक जीवन से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होनें कहा है कि उनके लिए मायावती का आदेश दुनिया की किसी भी चीज से बढ़कर है और यदि उन्हें लगता है कि उनके राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में रहने से बहुजन मिशन को नुकसान पहुंच रहा है तो वह तत्काल संन्यास ले रहे हैं।

मायावती को लिखे पत्र में सिद्धार्थ ने कहा है कि वह पिछले 35 वर्षों से बसपा, मान्यवर कांशीराम और डॉ. भीमराव आंबेडकर के मिशन के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने मायावती को अपनी राजनीतिक गुरु और बड़ी बहन बताते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें विधान परिषद और राज्यसभा का सदस्य बनने का अवसर दिया। सिद्धार्थ ने अपने ऊपर पार्टी पर कब्जा करने और मायावती के भतीजे आकाश आनंद को गुमराह करने के आरोपों को साजिश बताया। उन्होंने कहा कि इन आरोपों में लेशमात्र भी सच्चाई नहीं है और ये उनके राजनीतिक विरोधियों की साजिश है।   

आकाश आनंद को लेकर उन्होंने कहा कि कई महीनों से उनसे उनकी मुलाकात भी नहीं हुई है। उन्होंने मायावती से आग्रह किया कि उनके संन्यास को आकाश आनंद की वापसी से न जोड़ा जाए। सिद्धार्थ ने कहा कि आकाश पहले मायावती के भतीजे हैं और उन्होंने करीब दो दशक उनकी छत्रछाया में बिताए हैं। आकाश को जिम्मेदारी देना या नहीं देना मायावती का फैसला है। उन्होंने कहा कि यदि मायावती को लगता है कि उनके राजनीति और सामाजिक जीवन में रहने से बहुजन मिशन को नुकसान हो रहा है तो वह इसी समय संन्यास ले रहे हैं। पत्र के अंत में उन्होंने'जय भीम, जय भारत और जय बहुजन समाज का नारा लिखा।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मायावती ने ट्वीट करके अशोक सिद्धार्थ पर निशाना साधा था। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में वापसी को लेकर बड़ी शर्त रखी है। उन्होंने कहा था कि आकाश के ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ यदि अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा छोड़कर राजनीति से पूरी तरह संन्यास ले लेते हैं, तभी आकाश आनंद को फिर से जिम्मेदारी देने पर विचार किया जाएगा। मायावती ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर छह बिंदुओं में पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में विधानसभा चुनाव बहुत नजदीक हैं और ये तीनों राज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बहुजन समाज को शासित से शासक वर्ग बनाने के मिशन के लिए अति महत्वपूर्ण हैं।

Read More दौसा और बूंदी में चप्पल पर छिड़ा चुनावी संग्राम : निर्दलीय बोले-हमें ये निशान नहीं चाहिए, बदलो चुनाव चिन्ह

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रिक्स 2026 : भारत-रूस के बीच एसएमआर, एस-400 में देरी, एआई और रेयर अर्थ पर होगी चर्चा ब्रिक्स 2026 : भारत-रूस के बीच एसएमआर, एस-400 में देरी, एआई और रेयर अर्थ पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आगामी बैठक में छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों, नए परमाणु बिजली संयंत्र, एस-400...
राजस्थान में अनुपूरक बजट राशि खर्च करने के निर्देश, केंद्रीय योजनाओं में मंजूरी के बाद ही धनराशि खर्च होगी
जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, पारम्परिक अंदाज में पर्यटकों का स्वागत
अशोक सिद्धार्थ का मायावती को पत्र, कहा-'आपके आदेश से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं', मायावती को बताया राजनीतिक गुरू
फिलीपींस में दर्दनाक हादसा: नौका में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 87 लापता; बचाव और राहत कार्य जारी
भारत, वैश्विक व्यापार में महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए मौके बढ़ाने हेतु ब्रिक्स सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगा : पीयूष गोयल
ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- होर्मुज जलडमरूमध्य अब कहलाएगा ट्रंप जलडमरूमध्य, ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका जीत रहा है