वाराणसी में बड़ा एक्शन: मस्जिदों के ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू, सड़क चौड़ीकरण की जद में आईं छह मस्जिदें

पुलिस-पीएसी की कड़ी निगरानी

वाराणसी में बड़ा एक्शन: मस्जिदों के ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू, सड़क चौड़ीकरण की जद में आईं छह मस्जिदें
वाराणसी में दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण अभियान के तहत करीमुल्लाह बेग मस्जिद की दीवारों का ध्वस्तीकरण शुरू हुआ। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पांच मस्जिदों के मुतवल्लियों ने सहमति दी है। 650 मीटर लंबे मार्ग के विस्तार के लिए 181 से अधिक भवन चिन्हित किए गए हैं, जिनमें 100 से ज्यादा हटाए जा चुके हैं।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में दालमंडी मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण को लेकर ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी है। इस अभियान की जद में छह मस्जिदें भी आई हैं। बुधवार को भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच चौक थाने के पीछे स्थित करीमुल्लाह बेग मस्जिद की दीवारों को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री बल की तैनाती की गई है। योजना के तहत पांच मस्जिदों के मुतवल्लियों ने पहले ही अपनी सहमति दे दी है। इनमें करीमुल्लाह बेग मस्जिद, निसारन मस्जिद, अली रजा खान मस्जिद, संगमरमर मस्जिद और रंगीले शाह मस्जिद शामिल हैं। बुधवार की कार्रवाई में भी मस्जिदों से जुड़े लोगों का भरपूर सहयोग मिला। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के अनुसार, अली रजा खान मस्जिद, संगमरमर मस्जिद, करीमुल्लाह बेग मस्जिद, निसारन मस्जिद और रंगीले शाह मस्जिद के मुतवल्लियों ने सहमति प्रदान कर दी है। पीडब्ल्यूडी की ओर से जी 3 के मानकों के अनुरूप क्षतिपूर्ति दी जाएगी। वहीं, एक अन्य मस्जिद लंगड़ा हाफिज के संबंध में भी बातचीत जारी है। सभी मस्जिदों के कुछ हिस्से मार्ग चौड़ीकरण की जद में आएंगे।

पुलिस के अनुसार, जिस क्षेत्र में ध्वस्तीकरण किया जा रहा है, वहां आसपास टीन शेड लगाकर घेराबंदी कर दी गई है। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। शांतिपूर्ण माहौल में पूरी कार्रवाई जारी है। शहर को जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से 650 मीटर लंबे दालमंडी मार्ग का करीब 17.5 मीटर तक चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण किया जाना है। इसके लिए 181 से अधिक भवनों को चिन्हित किया गया है, जिनमें से 100 से अधिक भवनों का ध्वस्तीकरण कार्य पूरा हो चुका है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन