झारखंड CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा: 15 अभ्यर्थियों से वसूले 1.80 करोड़, परीक्षा से पहले रटवाए 65 सवालों के जवाब

अवैध लेनदेन और फर्जीवाड़े की पुष्टि

झारखंड CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा: 15 अभ्यर्थियों से वसूले 1.80 करोड़, परीक्षा से पहले रटवाए 65 सवालों के जवाब
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक का बड़ा पर्दाफाश हुआ है। सीआईडी पूछताछ में आरोपी अभय तिवारी ने कबूला कि परीक्षा से पहले बोकारो में 15 अभ्यर्थियों को प्रति छात्र 12 लाख रुपये लेकर 65 प्रश्नों के उत्तर रटवाए गए थे। जांच में अवैध लेनदेन और फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई है।

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा में पेपर लीक का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सीआईडी की पूछताछ में आरोपी अभय तिवारी उर्फ मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा से पहले बोकारो में 15 अभ्यर्थियों को प्रश्न और उनके उत्तर रटवाए गए थे। इसके बदले प्रत्येक अभ्यर्थी से 12 लाख रुपये लिए गए, यानी कुल 1.80 करोड़ रुपये की वसूली हुई।

रिपोर्ट के अनुसार, अभय तिवारी JPSC मेधा घोटाले में गिरफ्तार होकर जेल भेजा जा चुका है। वह परीक्षा संचालन एजेंसी टीडीपीएल का मार्केटिंग मैनेजर रह चुका है। जांच में सामने आया कि CGL परीक्षा में उसका चयन 48वीं रैंक पर हुआ था। उसके भाई अक्षय तिवारी और भाई की पत्नी सुषमा कुमारी का भी चयन हुआ।

अभय के अनुसार, परीक्षा का काम बाद में वेबेल कंपनी को मिला था। इसी दौरान उसने कंपनी के संचालकों से संपर्क कर प्रश्नपत्र और उत्तर हासिल किए। बोकारो में करीब 65 सवालों के जवाब अभ्यर्थियों को रटवाए गए थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर