बिहार विधानसभा चुनाव : जदयू ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 6 मंत्रियों को मिला टिकट; एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं

चार महिलाओं को स्थान मिला 

बिहार विधानसभा चुनाव : जदयू ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 6 मंत्रियों को मिला टिकट; एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं

जदयू ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें छह मौजूदा मंत्री और चार महिलाएं शामिल हैं। सूची में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और अनंत सिंह को टिकट मिला है। मधेपुरा, समस्तीपुर और विभूतिपुर से महिला उम्मीदवार उतारी गई हैं। इस सूची में किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार को जगह नहीं दी गई।

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमे वर्तमान सरकार के छह मंत्रियों और चार महिलाओं को स्थान मिला है। तमाम जद्दोजहद और सीटों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों में झगड़े के बीच जदयू ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर कर दी है। इस सूची में बिहार जदयू के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बाहुबली अनंत सिंह के साथ बिहार सरकार के 6 मंत्रियो  विजय चौधरी,रत्नेश सदा, महेश्वर हजारी, श्रवण कुमार, सुनील कुमार और मदन सहनी के नाम शामिल हैं।

इस सूची में चार महिलाओ मधेपुरा से कविता साहा, समस्तीपुर से अश्वमेध देवी और विभूति पुर से रवीना रिपीट रवीना कुशवाहा को टिकट दिया गया है। जदयू की पहली सूची में कोई भी मुस्लिम उम्मीदवार नही है।

 

Read More बड़वानी में ब्लैकमेलिंग और शोषण के रैकेट का भंडाफोड़, कांग्रेस नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी

 

Post Comment

Comment List

Latest News

यूनान के तट पर प्रवासियों से भरी नाव पलटी : कई लोगों की मौत, 2 लोगों को बचाया यूनान के तट पर प्रवासियों से भरी नाव पलटी : कई लोगों की मौत, 2 लोगों को बचाया
हेलेनिक तटरक्षक बल के अनुसार 2 जीवित बचे लोगों को पानी से बचा लिया गया। बचाव दल क्षेत्र में अभियान...
सीएम नीतीश ने किया पटना डेयरी प्रोजेक्ट, सुधा फुलवारीशरीफ का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार
इंडिगो एयरलाइन के संचालन में परेशानी : क्रू की कमी के कारण 11 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान 
गुजरात में बेहोश हुआ सांप : शख्स ने सीपीआर देकर बचाया, स्ट्रो का किया प्रयोग
मालवीय नगर में 5 मंजिला बिल्डिंग को गिराया: बिल्डिंग के मालिक ने किया कार्रवाई का विरोध, कहा-हमने नगर निगम से पास कराया नक्शा
जिसका डर था वही हुआ...पलाश मुच्छल के साथ शादी टूटने पर स्मृति मंधाना ने तोड़ी चुप्पी, बताई चौकाने वाली वजह
जेडीए ने शहर में बहुमंजिला बिल्डिंगों का किया सर्वे : मौका निरीक्षण कर की चिन्हीकरण की कार्रवाई, नियमों का उल्लंघन का किया परीक्षण