भाजपा खुलेआम करती है आचार संहिता का उल्लंघन, केजरीवाल ने कहा- साड़ी, कंबल और सोना बांटकर बनाते है फर्जी वोट, भाजपा-कांग्रेस सड़े गले सिस्टम का हिस्सा

हम भाजपा की ऐसी गीदड़ धमकियों से डरने वाले नहीं

भाजपा खुलेआम करती है आचार संहिता का उल्लंघन, केजरीवाल ने कहा- साड़ी, कंबल और सोना बांटकर बनाते है फर्जी वोट, भाजपा-कांग्रेस सड़े गले सिस्टम का हिस्सा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन करते हैं।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन करते हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, जबकि मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज हो जाती है। केजरीवाल ने 'एक्स' पर कहा कि ''इनके नेता खुलेआम पैसे बाँटते हैं। साड़ी, कंबल, सोने की चेन आदि बाँटते हैं, फर्जी वोट बनवाते हैं, फिर भी एक प्राथमिकी तक दर्ज नहीं होती। लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी हो जाती है। उन्होंने कहा कि ''आम आदमी पार्टी पूरी व्यवस्था के खिलाफ लड़ रही है। इस सड़े गले सिस्टम को जनता के साथ मिलकर बदलना है, मिलकर साफ़ करना है। भाजपा और कांग्रेस दोनों उसी सड़े गले सिस्टम का हिस्सा हैं।

आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा ''पुलिस इनकी, मनमानी इनकी, प्राथमिकी इनकी। इसलिए भाजपा के नेता द्वारा खुलेआम, कैश, कंबल, साड़ी बांटने पर, फर्जी वोट बनवाकर कानून की धज्जियां उड़ाने पर कोई प्राथमिकी नहीं, और मुख्यमंत्री के खिलाफ़ प्राथमिकी? उन्होंने कहा ''हम भाजपा की ऐसी गीदड़ धमकियों से डरने वाले नहीं। दशकों से जंग लगी व्यवस्था को बदलने निकले हैं, पुरानी पार्टियों की दुकानें बंद हो रही हैं, तो तड़पेंगे तो सही। हम हर चुनौती के लिए तैयार हैं। ग़ौरतलब है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में आतिशी के खिलाफ़ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर