BJP का SP पर हमला: गोवंश संरक्षण के मुद्दे पर विरोध की राजनीति कर रहे अखिलेश यादव, त्रिपाठी ने कहा- योगी सरकार ने गोवंश की सुरक्षा के उठाए जरूरी कदम

अनुच्छेद 44 की भावना और सामाजिक दायित्वों का उल्लंघन

BJP का SP पर हमला: गोवंश संरक्षण के मुद्दे पर विरोध की राजनीति कर रहे अखिलेश यादव, त्रिपाठी ने कहा- योगी सरकार ने गोवंश की सुरक्षा के उठाए जरूरी कदम
प्रस्तावित गौ मित्र योजना के विरोध को लेकर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मजहबी तुष्टीकरण के लिए अखिलेश यादव गोवंश संरक्षण के खिलाफ खड़े हैं ।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने प्रस्तावित गौ मित्र योजना के विरोध को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव गोवंश संरक्षण के मुद्दे पर विरोध की राजनीति कर रहे हैं और उनका यह रुख उनके चेहरे को उजागर करता है। त्रिपाठी ने मंगलवार को जारी अपने बयान में कहा कि अखिलेश यादव यदुवंशी हैं, इसके बावजूद मजहबी तुष्टीकरण की राजनीति के लिए वह गोवंश संरक्षण के विरोध में खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव का रुख गौ तस्करों और कसाइयों के हितों के साथ खड़ा होने जैसा है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में गोवंश संरक्षण और गौशालाओं के संचालन के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सरकार ने निराश्रित गोवंश के संरक्षण, गौशालाओं की व्यवस्था और गोवंश की सुरक्षा के लिए लगातार कदम उठाए हैं। प्रस्तावित गौ मित्र योजना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने विपक्ष पर संविधान को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के नेता संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, लेकिन संविधान की भावना को स्वीकार नहीं करते। उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 44 भी गोवंश सहित पशुओं के संरक्षण की अपेक्षा करता है।

राकेश त्रिपाठी ने कहा कि गोवंश संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि संविधान की भावना और सामाजिक दायित्व से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में गो संरक्षण से जुड़ी किसी पहल का विरोध करने से पहले विपक्ष को अपनी भूमिका और संवैधानिक दायित्व पर विचार करना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य गोवंश की सुरक्षा के साथ किसानों और आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव राजनीतिक विरोध के लिए ऐसे विषयों का भी विरोध कर रहे हैं, जिनका उद्देश्य समाज और पशुधन दोनों का संरक्षण करना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी दौर पर जाएंगे जिनपिंग : UNGA से बनाएंगे दूरी, ट्रंप से मुलाकात पर तैयारियां तेज अमेरिकी दौर पर जाएंगे जिनपिंग : UNGA से बनाएंगे दूरी, ट्रंप से मुलाकात पर तैयारियां तेज
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 24 सितंबर को वॉशिंगटन में आमने-सामने होंगे। शी 23 सितंबर को...
भाजपा ने नियुक्त किए तीन राज्यों के प्रभारी: विनोद तावड़े को यूपी, सतीश पूनिया को पंजाब और तरूण को गुजरात की जिम्मेदारी
पड़ोसी के खिलाफ कराई फर्जी एफआईआर, पोक्सो की विशेष अदालत ने लगाया 5 हजार का जुर्माना
राष्ट्रीय बागवानी मिशन सरकार की नई पहल : सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों के लिए सपोर्ट सिस्टम बनेगा सहारा, 50 प्रतिशत अनुदान देगी सरकार
कश्मीर में तेज रफ्तार ट्रक ने सीआरपीएफ की गाड़ी की मारी टक्कर, हादसे में 4 जवान और चालक घायल
40 लाख की फिरौती के लिए कारोबारी का अपहरण, महिला समेत 3 गिरफ्तार
ट्रंप ने भारत के चुनाव आयुक्त का किया जिक्र, SAVE America Act पारित करने की अपील