भाजपा का सपा पर हमला, सूर्य प्रताप शाही ने कहा- मुस्लिम वोट बैंक के डर से मंदिर नहीं जाते अखिलेश-शिवपाल, भगवान कृष्ण का वंशज बताने पर उठाए सवाल

छुआछूत की मानसिकता रखने का आरोप

भाजपा का सपा पर हमला, सूर्य प्रताप शाही ने कहा- मुस्लिम वोट बैंक के डर से मंदिर नहीं जाते अखिलेश-शिवपाल, भगवान कृष्ण का वंशज बताने पर उठाए सवाल
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पीलीभीत में बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र के शिलान्यास अवसर पर सपा नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के भगवान कृष्ण का वंशज होने के दावों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मुस्लिम वोट बैंक खिसकने के डर से सपा नेता सनातन धार्मिक स्थलों पर जाने से बचते हैं।

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भगवान कृष्ण का वंशज होने का दावा करने वाले सपा नेताओं के बयानों पर सवाल उठाते हुये आरोप लगाया कि सपा नेता मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति के कारण धार्मिक स्थलों पर जाने से बचते हैं। शाही ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत मे सपा महासचिव शिवपाल यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भगवान कृष्ण का वंशज होने के दावों को लेकर सवाल उठाया और कहा कि जो अपने पूर्वजों का सम्मान और दर्शन नहीं कर सके, वे खुद को उनका वंशज कैसे बता सकते हैं।

कृषि मंत्री ने आरोप लगाया कि सपा नेताओं को डर है कि अगर वे सनातन धार्मिक स्थलों पर जाएंगे तो उनके मुस्लिम मतदाता नाराज हो सकते हैं। शाही ने विपक्षी नेताओं पर छुआछूत की मानसिकता रखने का आरोप भी लगाया। शाही ने कहा कि विपक्षी नेता धार्मिक स्थलों से जुड़े मुद्दों को लेकर राजनीति करते हैं। उन्होंने सपा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे मामलों को लेकर समाज में बहस खड़ी की जाती है।  

राजनीतिक बयानबाजी के बीच पीलीभीत में बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास किसानों के लिए अहम बताया गया। यह केंद्र सात एकड़ जमीन पर विकसित किया जा रहा है। यहां किसानों को बासमती की उन्नत खेती, बीज उत्पादन और जैविक खेती की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

सूरज से बिजली बन रही : सुरक्षा में चूक पड़ी तो पड़ सकती भारी, जयपुर में विशेषज्ञों ने सौर प्रतिष्ठानों की विद्युत सुरक्षा पर किया मंथन सूरज से बिजली बन रही : सुरक्षा में चूक पड़ी तो पड़ सकती भारी, जयपुर में विशेषज्ञों ने सौर प्रतिष्ठानों की विद्युत सुरक्षा पर किया मंथन
नेशनल फेडरेशन ऑफ इंजीनियर्स की ओर से ‘सौर ऊर्जा प्रतिष्ठानों में विद्युत सुरक्षा’ विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित। विशेषज्ञों...
ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली आएंगे शी चिनफिंग, सात साल बाद होगा चीनी राष्ट्रपति का भारत दौरा
निकाय चुनाव का दूसरा चरण शुक्रवार को : 147 निकायों के 4,774 वार्डों में 18,266 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे 87.60 लाख मतदाता
ममता बनर्जी की श्रीरामपुर सभा को हाई कोर्ट की हरी झंडी, जुलूस निकालने पर रोक, दो घंटे चलेगा राजनीतिक कार्यक्रम
पाकिस्तान में 2027 में पुतिन के दौरे की उम्मीद, एससीओ शिखर सम्मेलन से पहले इस्लामाबाद आ सकते हैं रूसी राष्ट्रपति
नाबालिग को धमकाने के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी-दिल्ली पुलिस से मांगा कार्रवाई और सुरक्षा का पूरा ब्योरा
जयपुर एयरपोर्ट : पहले प्रयास में लैंडिंग फेल, पायलट ने फिर भरी उड़ान