दलित सम्मान के मुद्दे पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, गौरव भाटिया बोले- कांग्रेस को आरोप लगाने का हक नहीं, जानें ऐसा क्यों कहा ? 

संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं की टिप्पणी पर घेरा

दलित सम्मान के मुद्दे पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, गौरव भाटिया बोले- कांग्रेस को आरोप लगाने का हक नहीं, जानें ऐसा क्यों कहा ? 
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर दलित व पिछड़ा वर्ग के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन दलित और आदिवासी नेताओं का अपमान करती है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की पूर्व राष्ट्रपतियों पर की गई टिप्पणियों पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर दलित और पिछड़ा समाज के लोगों के सम्मान के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया है और कहा है कि कांग्रेस के नेता देश के सर्वोच्च पद पर बैठे दलित समुदाय के व्यक्ति का भी अपमान करने से गुरेज नहीं करते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कुछ तथ्य रखे कि उनका अपमान हुआ है, लेकिन राहुल गांधी तीन सप्ताह तक सोते रहे और उन्होंने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि तीन सप्ताह बाद राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर भाजपा पर आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास विश्व भ्रमण के लिए समय है, लेकिन दलित या पिछड़े समाज से कोई व्यक्ति अगर आरोप लगाता है, तो उस आरोप पर गौर करने के लिए राहुल गांधी के पास समय नहीं होता है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जो कांग्रेस देश के सर्वोच्च पद पर बैठे दलित समाज के व्यक्ति का अपमान करने से गुरेज नहीं करती है, उसे इस मुद्दे पर भाजपा पर आरोप लगाने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सदस्य उदित राज ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति कोविंद आप समाज के लिए कलंक है। क्या राहुल गांधी ने इस पर एक शब्द भी बोला था?

गौरव भाटिया ने कहा कि उसके बाद अनुसूचित जनजाति से आने वाली देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के लिए उदित राज ने कहा कि इनके जैसा राष्ट्र्पति किसी देश को न मिले, चमचागिरी की भी हद है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का संस्कार है।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय