क्यूबा में ब्लैकआउट: नेशनल पावर ग्रिड फेल होने से लाखों लोग अंधेरे में, बिजली बहाल करने की कोशिश जारी

सरकार ने तेज किए राहत प्रयास

क्यूबा में ब्लैकआउट: नेशनल पावर ग्रिड फेल होने से लाखों लोग अंधेरे में, बिजली बहाल करने की कोशिश जारी
क्यूबा में नेशनल इलेक्ट्रिक पावर सिस्टम के अचानक बंद हो जाने से पूरा देश फिर से अंधेरे में डूब गया है। सरकारी बिजली कंपनी ने 'एनर्गास बोका दे जारुको' संयंत्र से आपूर्ति बहाल करने का प्रयास शुरू कर दिया है। ईंधन संकट और पुराने संयंत्रों के कारण यह गहराता ऊर्जा संकट बना हुआ है।

हवाना। क्यूबा का राष्ट्रीय पावर ग्रिड रविवार देर रात ठप हो गया जिससे पूरे देश में अंधेरा छा गया । कैरेबियाई देश की सरकारी बिजली कंपनी यूनियन इलेक्ट्रिका (यूएनई) ने बताया कि रविवार देर रात क्यूबा का राष्ट्रीय पावर ग्रिड ठप हो गया। यूएनई ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "रात 22:43 बजे (भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह 08:13 बजे) नेशनल इलेक्ट्रिक पावर सिस्टम पूरी तरह से बंद हो गया।" कुछ घंटों बाद, कंपनी ने बताया कि बिजली बहाली के प्रयास शुरू होने पर गैस आधारित 'एनर्गास बोका दे जारुको' संयंत्र की दो इकाइयों को ग्रिड से जोड़ना शुरू कर दिया गया था।

अगस्त में पूरे देश में बिजली जाने की यह पहली घटना है। इससे पहले जुलाई में नौ दिनों के भीतर तीन बार देशव्यापी ब्लैकआउट हुआ था। ग्रिड फेल होने से पहले, हवाना की बिजली कंपनी ने खराब ट्रांसफार्मर, सर्किट की खराबी और अपर्याप्त उत्पादन क्षमता के कारण तय बिजली कटौती की जानकारी दी थी। क्यूबा पुराने हो चुके थर्मोइलेक्ट्रिक संयंत्रों, ईंधन की कमी और स्पेयर पार्ट्स न मिलने से उपजे गंभीर ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। कई बिजली उत्पादन सुविधाएं 30 वर्ष से अधिक पुरानी हैं और उचित रख-रखाव न हो पाने के कारण खस्ताहाल हैं।

क्यूबा सरकार ने ईंधन की किल्लत बढ़ने और बिजली उत्पादन पर पड़े दबाव के लिए अमेरिका के लंबे समय से चले आ रहे प्रतिबंधों और ऊर्जा पाबंदियों को जिम्मेदार ठहराया है। अमेरिका ने क्यूबा पर हालांकि दबाव बनाये रखा है, जिसमें क्यूबा को तेल की आपूर्ति करने वाले देशों को निशाना बनाने वाले उपाय भी शामिल हैं। बिजली की लगातार किल्लत ने आम जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। लोगों को बार-बार होने वाली बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है, जिससे परिवहन, खाद्य उत्पादन, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

इस संकट को कम करने के प्रयास में प्रधानमंत्री मैनुअल मरेरो क्रूज ने जुलाई में घोषणा की थी कि क्यूबा ने ईंधन के आयात और बिक्री के लिए अपने पहले विदेशी निवेश उद्यम को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने लगभग 200 व्यवसायों को थोक ईंधन वितरण में शामिल होने की अनुमति भी दी है और पर्यटन क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा देने के उपायों सहित सीमित आर्थिक सुधार पेश किये हैं।

Read More बंगाल में होटल में लगी आग का तांडव : धुएं के बीच फंसे मेहमान, 9 लोगों की मौत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में चूहे का कहर: फर्स्ट एसी कोच में बुजुर्ग की नाक कुतरी, शिकायत के बावजूद रेलवे ने नहीं की कार्रवाई ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में चूहे का कहर: फर्स्ट एसी कोच में बुजुर्ग की नाक कुतरी, शिकायत के बावजूद रेलवे ने नहीं की कार्रवाई
ऊना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रहे 78 वर्षीय बुजुर्ग एचपी करण की नाक सोते समय चूहे...
Weather Update : राजस्थान में बारिश का दौर जारी, 12 जिलों में येलो अलर्ट
जयपुर की 160 गृह निर्माण सहकारी समितियों पर सहकारिता विभाग का शिकंजा, 67 समितियों पर कार्रवाई की तैयारी
होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान का नया फरमान, नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं - अगर आपमें या आपकी पुलिस में हिम्मत है तो मुझ पर केस करिए : बाबूलाल मरांडी
मां अन्नपूर्णा भंडारा सेवा की नवीं वर्षगांठ, दस लोगों से शुरू हुई अन्नसेवा अब तक हजारों जरूरतमंदों तक पहुंची
इंस्टाग्राम पर महिला को परेशान करना पड़ा भारी! फर्जी आईडी से आपत्तिजनक कमेंट करने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त