कश्मीर में हाड कंपाने वाली ठंड : हिमपात-बारिश होने का अनुमान, शून्य से नीचे तापमान

शुष्क मौसम रहने का अनुमान

कश्मीर में हाड कंपाने वाली ठंड : हिमपात-बारिश होने का अनुमान, शून्य से नीचे तापमान

कश्मीर घाटी में बढ़ती ठंड और हिमपात की चेतावनी के बीच रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर तक शुष्क मौसम रहेगा, 30 दिसंबर से हल्का हिमपात या बारिश हो सकती है। 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक पहाड़ी क्षेत्रों में मध्यम हिमपात का अनुमान है।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में कश्मीर घाटी में एक बार फिर से हिमपात और बारिश के पूर्वानुमान के बीच रात में ठंड और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, घाटी में आज से 29 दिसंबर तक आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और शुष्क मौसम रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर को आमतौर पर बादल छाए रहेगे और कुछ स्थानों पर हल्का हिमपात या फिर बारिश हो सकती है। इसके बाद  31 दिसंबर से एक जनवरी तक आम तौर पर बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर हल्की बर्फबारी या बारिश हो सकती है, जबकि इस अवधि के दौरान उत्तरी और मध्य कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में मध्यम हिमपात होने का अनुमान है।

प्रवक्ता ने कहा कि दो जनवरी को सामान्यत: बादल छाए रहने के आसार है और इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्का हिमपात और बारिश होने का अनुमान जताया गया है। उन्होंने कहा कि तीन से सात जनवरी तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है, जबकि आठ और नौ जनवरी को आशंक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है।

विभाग ने यात्रियों और परिवहनकर्ताओं से यातायात और प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान जम्मू प्रांत के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।

इस बीच, रात का तापमान हिमांक ङ्क्षबदु से नीचे दर्ज होने के साथ ही कड़ाके की ठंड बढ़ गयी है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे गिर गया। इस मौसम की सबसे ठंडी रात 28 नवंबर को दर्ज की गई, जब रात का तापमान गिरकर शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

Read More इंडोनेशिया में भीषण हादसा: मनाडो में नर्सिंग होम में आग लगने से 16 लोगों की मौत, बचाव राहत कार्य जारी

लोकप्रिय पर्यटन स्थलों गुलमर्ग और पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.2 डिग्री और 4.8 तापमान डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया है। घाटी के एक अन्य प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.8 तापमान डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया है। सीमावर्ती जिले कुपवाडा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.8, कश्मीर के प्रवेश द्वार के रूप में जाने जाने वाले काजीगुंड शहर में न्यूनतम तापमान शुन्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Read More राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने लोकभवन में मुलाकात की, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 3.6 डिग्री, 4.3 डिग्री, 4.7 डिग्री और 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तरी कश्मीर के बारामूला और बांदीपोरा जिलों में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस और 2.0 डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया है।

Read More उत्तर प्रदेश में रायता खाने के बाद 200 लोगों ने लगवाया रेबीज का टीका, आवारा कुत्ते ने भैंस को काटा था 

मध्य कश्मीर के बुडगाम और गांदरबल जिलों में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 2.7 डिग्री सेल्सियस और 1.8 डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह और करगिल जिलों में रात का तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 9.9 डिग्री और 9.2 डिग्रीस सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि द्रास कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 18.1 डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मनरेगा में पहले काम के बदले बजट और अब बजट के बदले काम : जूली मनरेगा में पहले काम के बदले बजट और अब बजट के बदले काम : जूली
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मनरेगा योजना के नाम और स्वरूप में बदलाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा।...
आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, ओएनजीसी कुएं से भारी गैस रिसाव, पूरे इलाके में मची सनसनी
हनुमानगढ़ जिले में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 10 तक अवकाश, आदेश की सख्ती से पालना के दिए निर्देश 
परवन वृहद सिंचाई परियोजना के लिए भूमि अवाप्ति की अधिसूचना जारी, परवन सिंचाई परियोजना को मिली रफ्तार
राजस्थान विश्वविद्यालय में अंबेडकर पीठ समाप्त करने के विरोध में NSUI का उग्र प्रदर्शन, जानें पूरा मामला 
फ्रांस: नए सामाजिक सुरक्षा बजट के विरोध में निजी डॉक्टरों की 10 दिनी हड़ताल शुरू, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
एसबीआई लाइफ की पहल: उदयन एनजीओ की बच्चियों ने महिला क्रिकेट टीम से की मुलाकात