सीबीएसई ने यूएई के छात्र का परिणाम रोका, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

स्वतंत्र छात्रों को मिले राहत

सीबीएसई ने यूएई के छात्र का परिणाम रोका, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
सऊदी अरब में रहने वाले छात्र प्रियांशु पटेल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को नोटिस जारी किया है। पटेल ने 12वीं अंक सुधार परीक्षा का परिणाम रोके जाने को चुनौती दी है। सुरक्षा कारणों से खाड़ी देशों में परीक्षाएं रद्द होने के बाद लागू विशेष मूल्यांकन योजना में स्वतंत्र छात्रों को शामिल करने की मांग की गई है। मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सऊदी अरब में रहने वाले एक छात्र की रिट याचिका पर सोमवार को सीबीएसई को नोटिस जारी किया है।  छात्र ने अपनी कक्षा 12वीं की अंक सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित करने की मांग की है। इस मामले की अगली सुनवाई अब शुक्रवार को होगी। याचिकाकर्ता प्रियांशु जीगरकुमार पटेल ने शीर्ष अदालत के समक्ष दायर अपनी याचिका में सीबीएसई के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसके तहत उनकी कक्षा 12वीं की अंक सुधार परीक्षा का परिणाम रोक दिया गया है। बोर्ड ने यह फैसला तब लिया है, जब उसने खुद उन छात्रों के लिए विशेष मूल्यांकन तंत्र शुरू किया था, जिनकी परीक्षाएं कई खाड़ी देशों में मौजूदा सुरक्षा हालात की वजह से रद्द कर दी गई थीं।

 हालांकि सीबीएसई ने 13 मई को ही कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए थे, लेकिन छात्र पटेल का परिणाम जारी नहीं किया गया। उनके परिणाम के स्टेटस परआरएल (परिणाम बाद में)’ दर्ज कर दिया गया। याचिकाकर्ता ने दलील दी कि सीबीएसई ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि अंक सुधार परीक्षा में बैठने वाले स्वतंत्र छात्र इस विशेष मूल्यांकन योजना के दायरे में आते हैं या नहीं।

स्वतंत्र छात्रों को मिले राहत

उन्होंने तर्क दिया कि क्षेत्रीय तनाव के कारण पश्चिम एशियाई देशों में सीबीएसई विद्यालयों की परीक्षाएं रद्द होने से प्रभावित हुए स्वतंत्र छात्रों को भी नियमित छात्रों के समान ही राहत दी जानी चाहिए। पटेल ने इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उनकी याचिका पर विचार नहीं किया गया था।

Read More आरबीआई मौद्रिक नीति से पहले बाजार में रौनक : सेंसेक्स 74,629.94 पर खुला, इन शेयरों में दिखेगी तेजी

 

Read More कागजों तक सीमित भाजपा सरकार की योजनाएं : धरातल पर नहीं हो रही प्रभावी ढंग से लागू, सैलजा ने कहा- गरीब और जरूरतमंद लोग हो रहे परेशान

Read More सीबीएसई : पोस्ट-रिजल्ट पोर्टल पर साइबर हमला, दिल्ली पुलिस में एफआईआर

 

Tags: court

Post Comment

Comment List

Latest News

कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार, शराब के पैसों को लेकर हुआ था विवाद कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार, शराब के पैसों को लेकर हुआ था विवाद
महिला की कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शराब के...
सूर्यदेव का रौद्र अवतार : जैसलमेर में आसमान से बरस रही आग, 3 दिन हीटवेव का येलो अलर्ट
रुपया 23 पैसे मजबूत होकर 95.48 पर खुला, ब्रेंट क्रूड 97 डॉलर प्रति बैरल के पास
राजस्थान की देवांशी बनीं विश्व योगा ‘सुपरमॉम’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस आह्वान ने बदली किस्मत  
स्पिनरों ने दिलाई भारत को अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से किया पराजित
तेजी से बढ़ रहा है इबोला का प्रकोप, डब्ल्यूएचओ ने कहा- संक्रमण की स्थिति बेहद चिंताजनक
उदयपुर की झीलों पर हाईकोर्ट सख्त, अतिक्रमण और प्रदूषण पर सरकार से मांगी रिपोर्ट