CJP ने की घोषणा : क्या बोलती पब्लिक अभियान चलाएगी पार्टी, दीपके ने कहा- लोकतांत्रिक तरीके से बुलंद करेंगे आवाज

सबसे पहली प्राथमिकता शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगी

CJP ने की घोषणा : क्या बोलती पब्लिक अभियान चलाएगी पार्टी, दीपके ने कहा- लोकतांत्रिक तरीके से बुलंद करेंगे आवाज
नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन से चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सितंबर से 'क्या बोलती पब्लिक' नामक देशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। संस्थापक अभिजीत दीपके के मुताबिक, अभियान में शिक्षा सुधार, न्याय व्यवस्था, बेरोजगारी, युवाओं के अवसर और जनहित के मुद्दों पर लोगों की राय जुटाई जाएगी। पार्टी का दावा है कि संविधान आधारित राजनीति और जनभागीदारी से बदलाव लाना उसका लक्ष्य है।

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने देशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया कि सितंबर से 'क्या बोलती पब्लिक' नाम से राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न राज्यों का दौरा कर लोगों की राय और समस्याएं सुनी जाएंगी। दीपके ने कहा कि पार्टी की विचारधारा भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों पर आधारित है और उसका उद्देश्य आम नागरिकों की आवाज को प्रमुखता देना है। उनके अनुसार, यदि जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया, तो लोग लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पार्टी 5 प्रमुख मुद्दों पर फोकस करेगी। इनमें सबसे पहली प्राथमिकता शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगी। इसके अलावा न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना, बेरोजगारी की समस्या, युवाओं के लिए बेहतर अवसर और जनहित से जुड़े अन्य विषय भी एजेंडे में शामिल रहेंगे। दीपके ने कहा कि पार्टी पारंपरिक राजनीति से अलग समाज सेवा के उद्देश्य के साथ काम करना चाहती है। 

Tags: cjp

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद में नए बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल को मंजूरी, अब डिजिटल रिकॉर्ड भी होंगे अदालत में मान्य संसद में नए बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल को मंजूरी, अब डिजिटल रिकॉर्ड भी होंगे अदालत में मान्य
बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026 को मंजूरी दे दी है। अब बैंकों के इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, कंप्यूटर डेटा और डिजिटल एंट्री...
महिला शक्ति का उत्सव : फ्लो कलेक्टिव में सजा उद्यमिता, कला और संस्कृति का अनूठा संगम
सरकारी अस्पतालों में क्यूआर कोड से होगा ओपीडी पंजीयन, लंबी कतारों से मिलेगी राहत 
आईजीएनपी कमांड क्षेत्र में फसल पैटर्न और जल उपयोग की समीक्षा, समेकित कार्ययोजना बनाने के निर्देश 
राहुल गांधी का छात्र संवाद कार्यक्रम : UP में बुकिंग अचानक रद्द, कांग्रेस नेताओं में हलचल
ईरान के साथ बातचीत जटिल : इसमें लगेगा समय, वेंस ने कहा- अमेरिका सभी विकल्पों का करेगा प्रयोग
CJP ने की घोषणा : क्या बोलती पब्लिक अभियान चलाएगी पार्टी, दीपके ने कहा- लोकतांत्रिक तरीके से बुलंद करेंगे आवाज