केंद्रीय बजट पर सीएम रेखा गुप्ता की पहली प्रतिक्रिया, कहा-देश की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत, विकसित भारत के विजन को बढ़ाएगा आगे 

विकसित भारत के विजन को दर्शाता बजट: रेखा गुप्ता

केंद्रीय बजट पर सीएम रेखा गुप्ता की पहली प्रतिक्रिया, कहा-देश की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत, विकसित भारत के विजन को बढ़ाएगा आगे 

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने बजट को युवा-केंद्रित और विकासोन्मुख बताया। दिल्ली को 1,348 करोड़ का आवंटन मिला, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि इस बार  पेश किया गया केंद्रीय बजट विकसित भारत के विजन को दर्शाता है और युवाओं के लिए नये अवसर पैदा करते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, दिल्ली को बजट में 1,348 करोड़ रुपये का आवंटन मिला है। उन्होंने कहा कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास के विजन को हकीकत में बदलने में मदद करेगा और भारत की प्रगति को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएगा। 

उन्होंने कहा, यह बजट युवाओं को सशक्त बनाता है, अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, और इसका लाभ हर वर्ग तक पहुंचेगा। इसे अगली पीढ़ी का बजट कहना गलत नहीं होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस आवंटन से अधिकतम लाभ उठाने के लिए दिल्ली सरकार केंद्र के साथ मिलकर काम करेगी। दिल्ली के लिए विशेष रूप से निर्धारित 1,348 करोड़ रुपये के अलावा केंद्र ने दो केंद्र शासित प्रदेशों, दिल्ली और पुडुचेरी के लिए एसएएससीआई के तहत 15,380 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिन्हें दोनों के बीच बांटा जाएगा। 

उन्होंने कहा कि यह राशि बढ़ाई गई है और दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि शहर को उसका अधिकतम संभव हिस्सा मिले। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र शासित प्रदेशों के लिए केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत 13,611 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं, जिससे दिल्ली को और फायदा होगा। 

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के केंद्रीय अस्पतालों को बढ़ी हुई फंडिंग मिली है, जिससे निवासियों को सीधे फायदा होगा। उन्होंने पांच नए शिक्षा केंद्रों की केंद्र की घोषणा का भी स्वागत किया और कहा कि दिल्ली को इस पहल से लाभ होने की उम्मीद है, जिसमें नरेला को शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना भी शामिल है। युवाओं पर केंद्रित उपायों पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने कहा कि लड़कियों के छात्रावास, कंटेंट क्रिएशन लैब, अनुसंधान के लिए एआई लैब और आईटी हब विकास से संबंधित घोषणाएं महत्वपूर्ण थीं और दिल्ली को भविष्य के लिए तैयार शहर के रूप में स्थापित करने में मदद करेंगी। 

Read More केंद्र सरकार की विदेश नीति विफल और देशहित के विपरीत: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमजोर हुई देश की स्थिति, जयराम रमेश बोले - विदेश नीति के कारण भारत के प्रति दुनिया के रुख में दिख रहा बदलाव

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड कॉरिडोर जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की ओर भी इशारा किया, जिससे यातायात में सुधार होगा। उन्होंने हरित ऊर्जा पहलों का स्वागत किया, जिसमें बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणालियों पर शुल्क में छूट शामिल है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर ऊर्जा के लिए दिल्ली के प्रयासों को इन उपायों से लाभ होगा। दिल्ली सीएम ने कहा कि बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी कि शहर को केंद्र के आवंटन से अधिकतम लाभ मिले। 

Read More मोदी आज अजमेर आएंगे, राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभांरभ करेंगे

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महारावल लक्ष्मण सिंह की जयंती पर राजस्थान विधानसभा में पुष्पांजलि, अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया नमन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महारावल लक्ष्मण सिंह की जयंती पर राजस्थान विधानसभा में पुष्पांजलि, अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया नमन
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महारावल लक्ष्मण सिंह की जयंती पर राजस्थान विधानसभा में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष...
टी-20 विश्व कप 2026 : भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले होगा समापन समारोह, फाइनल से पहले अहमदाबाद में रिकी मार्टिन बिखेरेंगे जलवा
आम आदमी पर फिर महंगाई की मार : घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महांगा, वाणिज्यिक सिलेंडर में 114.50 रुपए की बढ़ोतरी
सऊदी अरब का दावा : तेल क्षेत्र और एयरपोर्ट पर हमले की कोशिश की नाकाम, बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया
मार्च 2027 तक केंद्रों की संख्या 25,000 करने का लक्ष्य, मुख्यमंत्री ने कहा- जन औषधि केंद्रों से सस्ती दवाइयों का लाभ, मध्यम वर्ग को ₹40 हजार करोड़ से अधिक की बचत
कर्नाटक में 16 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन : सिद्दारमैया ने बजट में रखा प्रस्ताव, विशेषज्ञों से राय लेगी सरकार
आज का भविष्यफल