सीएम योगी का दिल्ली दौरा आज, नितिन नबीन समेत कई नेताओं से करेंगे मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म

योगी का दिल्ली दौरा: मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन पर मंथन

सीएम योगी का दिल्ली दौरा आज, नितिन नबीन समेत कई नेताओं से करेंगे मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस दौरान यूपी कैबिनेट विस्तार और 2027 की चुनावी रणनीति पर अहम चर्चा हुई।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और कई बड़े नेताओं से शिष्टाचार भेंट करेंगे। यह मुलाकात पार्टी संगठन और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, इस दौरान संगठनात्मक विषयों, उत्तर प्रदेश से जुड़े राजनीतिक हालात, आगामी चुनावी रणनीति और केंद्र-राज्य समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब पार्टी आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन को और मजबूत करने की दिशा में सक्रिय है।

इस भेंट को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच आपसी संवाद और समन्वय को और सुदृढ़ करने के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी इससे पहले भी दिल्ली प्रवास के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। गौरतलब है कि, प्रशासनिक तौर पर अधिकारियों से आए दिन भाजपा के संगठन के पदाधिकारियों और विधायकों की शिकायतें आती हैं। ऐसे में विधायकों की नाराजगी को दूर करना योगी के लिए बेहद अहम है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को तगड़ा झटका लगा था, जिसके चलते पार्टी अपने नाराज नेताओं को मनाने में भी जुटी हुई है। 

सीएम योगी की आए दिन के प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के भाजपा विधायकों से मुलाकात इसका संकेत भी माना जा रहा है। योगी के इस दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है, क्योंकि माना जा रहा है कि यूपी में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार और सांगठनिक फेरबदल हो सकता है। योगी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात कर सकते हैं।

Read More मैं केरल हूं...पहले त्रावणकोर फिर केरल और अब केरलम की ओर: अब संसद के दोनों सदनों में पास होगा प्रस्ताव, इसके बाद राष्टÑपति की अंतिम मंजूरी से मिलेगा नया नाम 

इस बैठक में प्रदेश की विकास योजनाओं के साथ-साथ आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात होगी। मुख्यमंत्री का यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। योगी ऐसे समय दिल्ली पहुंचे हैं जब दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी दिल्ली में ही हैं। ब्रजेश पाठक ने भी सोमवार की सुबह भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है। 

Read More यात्रिगण कृपाया ध्यान दें! रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान: लॉन्च किया e-RCT पोर्टल, घर बैठे मिलेगा रेल यात्रियों को मुआवजा

सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की बातें कहीं जा रही हैं। कैबिनेट में फिलहाल कई पद खाली हैं। चर्चा है कि नए चेहरों को शामिल करने और कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव को लेकर दिल्ली में हाईकमान के साथ अंतिम मुहर लग सकती है।

Read More नेतन्याहू ने मोदी को दिया अनोखा सरप्राइज : भारतीय कपड़े पहने आए नजर, कहा- मोदी एशिया के शेर

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब
गुवाहाटी में असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस की 42 उम्मीदवारों वाली पहली सूची को “वंशवाद की राजनीति”। भाजपा...
पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त
प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत
ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया
हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज