खेड़ा मामले में कांग्रेस का सरकार पर हमला : विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप, जयराम बोले- घबराए और बौखलाए हुए है हिमंता सरमा

सरकार के काले कारनामों को उजागर कर रहा विपक्ष

खेड़ा मामले में कांग्रेस का सरकार पर हमला : विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप, जयराम बोले- घबराए और बौखलाए हुए है हिमंता सरमा

पवन खेड़ा के घर असम व दिल्ली पुलिस की पहुंच पर कांग्रेस भड़की। जयराम रमेश ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा, जनहित के सवालों से घबराई असम सरकार विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है। रमेश के मुताबिक, यह कदम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की बेचैनी और संभावित हार का संकेत है।

नई दिल्ली। कांग्रेस संचार विभाग प्रभारी जयराम रमेश ने मीडिया विभाग चेयरमेन पवन खेड़ा के घर मंगलवार दिल्ली पुलिस और असम पुलिस के पहुंचने पर असम सरकार पर जमकर हमला बोला। रमेश ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि एक जनहित के मुद्दे पर सवाल उठाने के लिए पुलिस की पूरी फौज लगाना इस बात का प्रमाण है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा घबराए, परेशान और बौखलाए हुए हैं। उन्होंने इसे कानून की उचित प्रक्रिया नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की मशीनरी का इस्तेमाल विपक्ष की आवाज को दबाने और डराने के लिए किया जा रहा है, क्योंकि विपक्ष सरकार के काले कारनामों को उजागर कर रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जो लोग डराने-धमकाने की राजनीति करते हैं, वही सबसे ज्यादा डरे हुए होते हैं और उनके पास छिपाने के लिए बहुत कुछ होता है।

रमेश ने यह भी दावा किया कि यह पूरी कार्रवाई इस बात का संकेत है कि असम के मुख्यमंत्री को अपनी हार साफ दिखाई दे रही है, इसलिए वह इस तरह के कदम उठा रहे हैं। गौरतलब है कि खेड़ा के द्वारा असम में किए गए प्रेस बातवीत और असम मुख्यमंत्री सरमा पर लगाए गए आरोपों के बाद असम पुलिस की एक टीम आज उनके घर पहुँची साथ में दिल्ली पुलिस के जवान भी मौजूद रहे है।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत रासमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की।
अजय पाल शर्मा के वायरल वीडियो पर सियासत तेज : अखिलेश यादव की चेतावनी, बोले-लोकतंत्र के अपराधी बख़्शे नहीं जाएंगे, ‘महिला सम्मान’ व ‘नारी वंदन’ जैसे दावों की वास्तविकता उजागर 
अमेरिकी दूतावास ने जारी किया सीमावर्ती शहर के लिए सुरक्षा अलर्ट, हिंसक आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि होने की रिपोर्टेंआई सामने
नीरज कुमार का बड़ा हमला : जदयू में निशांत के प्रवेश के बाद तेजस्वी राजनीतिक तौर पर शांत और ट्विटर पर अशांत, जदयू के बिखरने की अफवाह 
पश्चिम बंगाल में केंद्र के शपथ ग्रहण में शामिल होने का सपना कभी पूरा नहीं होगा : अजय राय ने कहा-हम खोखले दावे नहीं करते, राहुल गांधी के प्रति जनता का समर्थन और स्नेह 
बेंगलुरू सिटी स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना वाटर पॉजिटिव, जल संरक्षण में नई मिसाल