10 दिन में तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का केन्द्र पर हमला : जनता की जेब पर डाका डाल रही सरकार, पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए आम आदमी पर डाला जा रहा बोझ

सरकार दावा कर रही थी सब कुछ नियंत्रण में, हकीकत जनता भुगत रही

10 दिन में तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का केन्द्र पर हमला : जनता की जेब पर डाका डाल रही सरकार, पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए आम आदमी पर डाला जा रहा बोझ

तिवारी ने पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है। 10 दिनों में तीसरी बढ़ोतरी के तहत पेट्रोल-डीजल करीब 5 रुपये महंगे हुए। आज पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे और सीएनजी 1 रुपये बढ़ी हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शनिवार को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की जेब पर डाका डाल रही है और महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। उनके मुताबिक पहले तीन रुपये, फिर एक और अब फिर से एक रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर कुल पांच रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार दावा कर रही थी कि सब कुछ नियंत्रण में है, लेकिन हकीकत जनता भुगत रही है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकार की गलत विदेश नीति और असफल आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों और पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा आम आदमी पर बोझ डाला जा रहा है।

गौरतलब है कि आज सुबह पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। वहीं सीएनजी के दाम भी एक रुपए प्रति किलो बढ़ाए गए हैं। लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है।

 

Read More ईंधन संकट : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, वेणुगोपाल ने कहा- आम जनता को झेलना पड़ रहा महंगाई का बोझ

Read More पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का धर्मेंद्र प्रधान के घर के बाहर प्रदर्शन : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, हिरासत में कई कार्यकर्ता

 

 

Read More स्पेसएक्स ने लांच की स्टारशिप अंतरिक्ष यान के उन्नत संस्करण की पहली परीक्षण उड़ान, पहले कर दिया था रद्द

Tags: Congress

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी के निर्देश वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी के निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन...
असर खबर का : दो दिन में साफ हुए जाम नाले और कचरे के ढेर
कोटा : अगले माह से हमारे शहर में दौड़ने लगेंगी ई-बसें
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ग्राम विकास चौपाल बनी सुशासन का मजबूत माध्यम, कई विकास कार्यों की घोषणाएँ
स्पेसएक्स ने लांच की स्टारशिप अंतरिक्ष यान के उन्नत संस्करण की पहली परीक्षण उड़ान, पहले कर दिया था रद्द
10 दिन में तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का केन्द्र पर हमला : जनता की जेब पर डाका डाल रही सरकार, पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए आम आदमी पर डाला जा रहा बोझ
जयपुर के जिला सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, मरीजों को राहत