कांग्रेस ने छठ के दौरान 12 हजार ट्रेन चलाने पर सरकार को घेरा : लोग डिब्बों में ठूंस-ठूंस कर घर जाने को मजबूर, सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- जानें कहां चली ट्रेन
सरकार को लफ़्फ़ाजी से फुर्सत नहीं है
रेल मंत्री को रील मंत्री बताते हुए कहा कि वह एसी वाले यात्रियों के लिए प्रिंटेड कंबल का अनावरण करने में व्यस्त हैं जनता परेशान हो इससे उन्हें क्या ?
नई दिल्ली। कांग्रेस ने रेल मंत्रालय द्वारा महापर्व छठ के दौरान 12 हजार ट्रेन चलाने के केन्द्र सरकार की घोषणा पर सवाल उठाया है। कांग्रेस सोशल मीडिया हेड सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव डींगे हाँक रहे थे कि त्यौहार पर 12 हजार ट्रेनें चलायी जा रही हैं। जानें कहाँ चलीं यह ट्रेन, क्योंकि लोग अभी भी जिस तरह से रेल के डिब्बों में ठूंस-ठूंस कर घर जाने को मजबूर हैं।
उन्होंने रेल मंत्री को रील मंत्री बताते हुए कहा कि वह एसी वाले यात्रियों के लिए प्रिंटेड कंबल का अनावरण करने में व्यस्त हैं जनता परेशान हो इससे उन्हें क्या ? श्रीनेत ने कहा कि लोगों के लिए होली, दिवाली, छठ जैसे पर्व बड़े मायने रखते हैं और उनकी सरकार से क्या अपेक्षा होती है। यही ना कि आवा-गमन की उचित व्यवस्था हो जाये। पर्याप्त ट्रेन, सही दाम पर चल जाएँ, जो लोगों को उनके गंतव्य तक पहुँचा दें, लेकिन सरकार को लफ़्फ़ाजी से फुर्सत नहीं है।

Comment List