कांग्रेस ने 3 सदस्यीय समिति का किया गठन : जम्मू-कश्मीर में पार्टी विरोधी गतिविधियों की करेगी जांच, खड़गे ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

समिति को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा

कांग्रेस ने 3 सदस्यीय समिति का किया गठन : जम्मू-कश्मीर में पार्टी विरोधी गतिविधियों की करेगी जांच, खड़गे ने दी प्रस्ताव को मंजूरी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर में अनुशासनहीनता और कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित की है। गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल को संयोजक बनाया गया है, जबकि डॉ. अमर सिंह और रफीक खान सदस्य होंगे। समिति तत्काल प्रभाव से जांच शुरू कर नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेगी।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में पार्टी में अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों से जुड़ी सूचनाओं की जांच पड़ताल के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है और समिति को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है।

वेणुगोपाल के अनुसार समिति में गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल को समिति का संयोजक बनाया गया है। समिति में इसके अलावा डॉ. अमर सिंह और रफीक खान को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। पार्टी के अनुसार यह समिति जम्मू-कश्मीर में सामने आई अनुशासनहीनता तथा कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के मामलों की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट नेतृत्व को सौंपेगी। समिति का गठन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

 

Read More सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की तैयारी : अब बनेगा अलग कैडर, संभाग में डीटीओ और जिलों में परिवहन निरीक्षक होंगे तैनात

 

 

Read More खान सर होंगे गिरफ्तार? हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज; वायरल फायरिंग वीडियो के बाद पुलिस जांच तेज, गिरफ्तारी को लेकर बढ़ी हलचल

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

फ्यूचरिस्टिक एप्रोच से बढ़ाएं खनिज उत्पादन और कारोबार : अपर्णा अरोरा फ्यूचरिस्टिक एप्रोच से बढ़ाएं खनिज उत्पादन और कारोबार : अपर्णा अरोरा
अतिरिक्त मुख्य सचिव, खान एवं पेट्रोलियम, अपर्णा अरोरा ने राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड को भविष्य की जरूरतों को...
सप्ताह के आखिरी दिन हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 1,695 अंक उछला, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन
केंद्र से राजस्थान लौटेंगे IAS रोहित कुमार, डीओपीटी ने जारी किए आदेश
बिहार में ट्रक से टकराई कार : 3 SHO सहित कार चालक की मौत, प्रशिक्षण पूरा कर लौट रहे थे
जेल में बंदी पर जानलेवा हमला, मां ने लगाई साजिश की आशंका
आतंकवादी हमलों से थर्राया पाकिस्तान: दो पुलिस जवानों की हत्या, कांस्टेबल को घर के बाहर गोलियों से भूना
पहली पारी की बढ़त के आधार पर गीता आश्रम क्रिकेट एकेडमी ने आरएस के खिलाफ जीत दर्ज की, मैच ड्रॉ