कांग्रेस ने किया हर मां की गरिमा का अपमान : रेखा गुप्ता ने कांग्रेस पर राजनीतिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाने का लगाया आरोप, कहा- जनविश्वास खो चुकी है कांग्रेस 

प्रधानमंत्री की माँ का नहीं, हर माँ की गरिमा का अपमान : रेखा गुप्ता

कांग्रेस ने किया हर मां की गरिमा का अपमान : रेखा गुप्ता ने कांग्रेस पर राजनीतिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाने का लगाया आरोप, कहा- जनविश्वास खो चुकी है कांग्रेस 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस पर राजनीतिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां का अपमान नहीं बल्कि हर मां की गरिमा का अपमान किया है

नयी दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस पर राजनीतिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां का अपमान नहीं बल्कि हर मां की गरिमा का अपमान किया है।

रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि 'जनविश्वास खो चुकी कांग्रेस ने राजनीतिक मर्यादाओं की पूरी तरह धज्जियाँ उड़ा दी हैं। पहले सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीय माता का अपमान किया और अब झूठे एआई वीडियो के जरिए वही घृणित कृत्य कांग्रेस दोहरा रही है। यह केवल प्रधानमंत्री की माँ का नहीं, हर माँ की गरिमा का अपमान है।'

उन्होंने कहा कि यह संयोग नहीं, बल्कि सुनियोजित षड्यंत्र है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इशारे पर ही प्रधानमंत्री की माता को लगातार अपमानित किया जा रहा है। कांग्रेस का यह घृणापूर्ण और ओछा व्यवहार महिलाओं और माताओं के सम्मान का घोर उल्लंघन है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में माँ को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है और कांग्रेस बार-बार इसे आहत कर रही है। भारत की हर माँ का सम्मान सुरक्षित रहना चाहिए। कांग्रेस को अपनी इस नफरत की दुकान को बंद करके, देश की हर माता से माफी माँगनी चाहिए।

Read More इंडिगो संकट ‘गंभीर’, लाखों यात्री हवाई अड्डों पर फंसे हैं, एससी ने कहा- सरकार ने संज्ञान ले लिया है और वह इस पर कार्रवाई कर रही है

उल्लेखनीय है कि बिहार कांग्रेस ने 'साहब के सपनों में आई मां' शीर्षक से एक्स पर एक वीडियो साझा किया जिसको लेकर विवाद छिड़ गया है।

Read More गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता : चमचमाती ट्रॉफी की अपने नाम, पॉजिटिव गेम और लीडरशिप गुणवत्ता से जीते फैंस के दिल

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प