राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक, सरकार पर दवाब बनाने की रणनीतियों पर किया विचार

कई नेता हाथों में बैनर भी लिए हुए थे

राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक, सरकार पर दवाब बनाने की रणनीतियों पर किया विचार

बैठक में चर्चा के लिए उठाए जा रहे मुद्दों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श हुआ, जिसमें विभिन्न नेताओं ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। 

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अध्यक्षता में यहां कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें सरकार को घेरने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में चर्चा के लिए उठाए जा रहे मुद्दों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श हुआ, जिसमें विभिन्न नेताओं ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। 

बैठक के बाद गांधी के नेतृत्व में पार्टी सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार की तरफ मार्च किया और सरकार से भ्रष्टाचार को शह नहीं देने और संसद में मनमानी नहीं करने को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान कई नेता हाथों में बैनर भी लिए हुए थे। मार्च के बाद सभी सदस्य संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए सदन की तरफ गए।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह