चुनाव आयोग विवाद पर गंभीरता से लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस : रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में होगी चर्चा, बोले- यह लोकतंत्र के अस्तित्व और देश के भविष्य से जुड़ा मुद्दा

कांग्रसे इसे लेकर बेहद गंभीर

चुनाव आयोग विवाद पर गंभीरता से लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस : रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में होगी चर्चा, बोले- यह लोकतंत्र के अस्तित्व और देश के भविष्य से जुड़ा मुद्दा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग को लेकर पार्टी की लड़ाई तेज करने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि मंगलवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में आगे की रणनीति तय होगी। खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की और कहा कि इस्तीफे के बाद भी कार्रवाई होनी चाहिए।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि चुनाव आयोग से जुड़े विवाद पर पार्टी गंभीरता से लड़ाई लड़ेगी और इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने के लिए मंगलवार को यहां पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बुलाई गई है। खड़गे ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होगी और कार्य समिति के सभी सदस्य अपने सुझाव देंगे। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा पूरे देश, लोकतंत्र के अस्तित्व और देश के भविष्य से जुड़ा है, इसलिए कांग्रेस इसको लेकर बेहद गंभीर है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के अपने लोगों ने ही उसे लेकर सवाल उठाये हैं। उन्होंने दावा किया कि केरल के पूर्व मुख्य सचिव ने भी कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने उनसे चुनाव लडऩे को कहा था। इस खुलासे से पता चलता है कि मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा की विचारधारा का प्रचार कर रहे  हैं और भाजपा कार्यकर्ता बन गये हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए। वह इस्तीफा देंगे उसके बाद भी उनके खिलाफ कार्रवाई करनी होगी।

 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं,  फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं, फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो
राजस्थान परिवहन विभाग ने चैसिस पर बनने वाले बस, ट्रक और पिकअप जैसे वाहनों के पंजीयन के समय 10 मिनट...
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन अपना रहे हैं भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए नये-नये हथकंडे: जेपी नड्डा
एवोकाडो की बढ़ती मांग ने बदला बाजार का स्वाद, युवाओं में बढ़ा आकर्षण
नाहरगढ़ के संजय शर्मा म्यूजियम पर NGT ने खारिज की पर्यावरण याचिका, संयुक्त समिति की जांच में नाला अतिक्रमण और पर्यावरणीय उल्लंघन की पुष्टि नहीं
निर्मला सीतारमण पहुंची कतर : भारतीय राजदूत कोप्पूला ने किया स्वागत, निवेशक सम्मेलन-2026 में लेंगी हिस्सा 
CBSE के कक्षा 6 के छात्रों को राहत: फिलहाल नहीं लागू होगी तीन भाषा नीति, 1 अप्रैल 2027 से नया नियम होगा लागू
राजधानी की सभी 2,900+ बैंक शाखाएं खुलीं : सामान्य रूप से कामकाज, हड़ताल या बंदी की अफवाहें खारिज