दिल्ली बिल्डिंग हादसे में फरार मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार, भिवाड़ी से पकड़कर आरोपी को दिल्ली ला रही पुलिस
दुष्प्रेरण और गैर-इरादतन हत्या की धाराओं के तहत पुलिस कर रही पूछताछ
दिल्ली के सत्य निकेतन में जर्जर इमारत हादसे के बाद फरार चल रहे आरोपी मालिक हरिराम बंसल को पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस उसे हिरासत में लेकर दिल्ली ला रही है। पुलिस आरोपी से भवन निर्माण, सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और प्रासंगिक दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ करेगी।
नई दिल्ली। दिल्ली में बिल्डिंग हादसे के बाद फरार चल रहे आरोपी मालिक हरिराम बंसल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस को उसके भिवाड़ी में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। पुलिस आरोपी हरिराम बंसल को अब दिल्ली लेकर आ रही है।
हादसे के मामले में पुलिस उससे पूछताछ करेगी और बिल्डिंग से जुड़े दस्तावेजों समेत अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे के लिए कौन-कौन से कारण जिम्मेदार रहे। इस हादसे में अब तक करीब 5 लोगों की मौत हो चुकी हैं। हादसे का संज्ञान लेते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने एमसीडी के डिप्टी कमीश्नर समेत 5 अधिकारियों को बर्खास्त किया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
07 Sep 2026 16:09:25
ईरान ने अमेरिका पर होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही बाधित करने का आरोप लगाते हुए इस जलमार्ग को समुद्री...

Comment List