दिल्ली का सबसे बड़ा दिवाली मेला, राजस्थान रत्नाकर नई दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस पीतमपुरा के पास करेगी दो दिवसीय वार्षिक दिवाली मिलन मेला का आयोजन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी मुख्य अतिथि

दिल्ली का सबसे बड़ा दिवाली मेला, राजस्थान रत्नाकर नई दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस पीतमपुरा के पास करेगी दो दिवसीय वार्षिक दिवाली मिलन मेला का आयोजन

नई दिल्ली के पीतमपुरा में 11-12 अक्टूबर को राजस्थान रत्नाकर का भव्य दिवाली मेला आयोजित होगा, जिसमें 250 से अधिक स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियां होंगी। वहीं, मेरी दिल्ली का तीन दिवसीय मेला 11-13 अक्टूबर को दिल्ली हाट में होगा। दोनों मेले स्वच्छता, पर्यावरण और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देंगे।

नई दिल्ली। शहर का सबसे बड़ा दिवाली मेला 11 और 12 अक्टूबर को नई दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन, टी वी टावर और दिल्ली हॉट के पास स्थित मैदान में आयोजित होगा। राजस्थान रत्नाकर के चेयरमैन राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के क्राउन प्लाजा रोहिणी में आयोजित इस भव्य मेले की मुख्य अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रहेगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान रत्नाकर का दिवाली मेला दिल्ली का सबसे बड़ा और धूल गर्दा रहित सबसे स्वच्छ मेला है। मेला को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भावना के अनुरूप स्वच्छ और पर्यावरणीय अनुकूल भी बनाया जाता है। मेला में धुआं पैदा करने वाले आइटम्स और पटाखें आदि वर्जित है तथा पूरे मैदान को वॉल टू वॉल कार्पेट लगा कर धूल गर्दा रहित बनाया जाता है। संस्था के प्रधान शंकर जयपुरिया ने बताया कि सुन्दर साज सज्जा और रंग बिरंगी रोशनी से सुसज्जित रहने वाले इस मेला में करीब 250 स्टाल लगाए जायेंगे। इसके अलावा राजस्थानी और राजधानी दिल्ली के स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टाल्स भी आकर्षण का केन्द्र रहेगी।

आयोजन समितियों का गठन :

संस्था के महामंत्री सुमित गुप्ता ने बताया कि चेयरमैन राजेन्द्र गुप्ता, पूर्व प्रधानों राम अवतार शाह, अशोक डालमिया एवं पुष्पेन्द्र सराफ और संस्थापक सदस्यों ओ पी बागला और रमेश जैना के मार्गदशन में विभिन्न आयोजन समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्था के बी आर गर्ग,रतन पोद्दार, के बी हरलालका, सुशील बंसल और अनिल गुप्ता को संयोजक तथा सतीश कुमार जिन्दल, संजीव गर्ग, अरविन्द चौधरी, विपिन भगेरिया, हरीश नारसरिया एवं तरुण गुप्ता को सह संयोजक बनाया गया है। संस्था के पदाधिकारी निवर्तमान प्रधान रमेश कानोडिया, उप प्रधान ललित पोद्दार एवं अरविन्द गुप्ता, मन्त्री मुकेश गुप्ता और उप मंत्री अमित गोयल तथा कोषाध्यक्ष प्रवीण जालान पिंकी, विभिन्न समितियों के साथ समन्वय का कार्य करेंगे।

महिलाओं, युवाओं और बच्चों के लिए कई आकर्षक कार्यक्रम :

Read More लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 1,636 अंक लुढ़का, निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा

मेला में सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही महिलाओं, युवाओं और बच्चों के लिए कई आकर्षक कार्यक्रम होंगे तथा बांके बिहारी जी तथा अन्य देवताओं की सुंदर झाकियां भी सजाई जाएंगी। दिल्ली की प्रमुख स्वयंसेवी संस्था राजस्थान रत्नाकर के इस दो दिवसीय वार्षिक दिवाली मिलन मेला में संस्था के स्वर्णिम 50 वर्षों के उपलक्ष्य में इस बार भी विशेष आकर्षणों को शामिल किया जाएगा। मेला के लिए दिल्ली के विभिन्न स्थलों पर बड़े पोस्टर एवं बैनर लगाए गए है।

Read More राहुल गांधी का केंद्र पर हमला: बोले-बड़े पदों पर कमजोर वर्ग की हिस्सेदारी हो सुनिश्चित, दलित और आदिवासी कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने का लगाया आरोप

मेरी दिल्ली का तीन दिवसीय दिवाली मेला :

Read More ईरान युद्ध और घरेलू आंकड़ों से तय होगी अगले सप्ताह शेयर बाजार की दिशा, इन शेयरों पर रखें नजर 

राजस्थान रत्नाकर की तरह ही दिल्ली हाट पीतमपुरा में 11 से 13 अक्टूबर तक मेरी दिल्ली का तीन दिवसीय दिवाली मेला लगाया जा रहा है। मेरी दिल्ली के सीएमडी राजेश गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन में केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अलावा दिल्ली की कई प्रमुख व्यापारिक संस्थाओं के स्टाल्स लगेगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेरी दिल्ली सम्मान समारोह का आयोजन भी होगा। दिल्ली में प्रवासी राजस्थानियों की अन्य संस्थाएं भी आने वाले दिनों में दीवाली मेलों का आयोजन करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत