एआई शिखर सम्मेलन में प्रदर्शन मामला : युवा कांग्रेस अध्यक्ष चिब गिरफ्तार, पुलिस ने रातभर की पूछताछ; देश की छवि खराब करने का आरोप

चिब सहित 8 युवाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है

एआई शिखर सम्मेलन में प्रदर्शन मामला : युवा कांग्रेस अध्यक्ष चिब गिरफ्तार, पुलिस ने रातभर की पूछताछ; देश की छवि खराब करने का आरोप

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब पुलिस पूछताछ के बाद गिरफ्तार। रातभर में हिरासत में रखा। 7 अन्य युवा को पहले ही हिरासत में। कार्यकर्ताओं पर विश्व सम्मेलन के दौरान देश की छवि को खराब करने का आरोप। मामले में अब तक चिब सहित 8 युवाओं की गिरफ्तारी।

नई दिल्ली। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब को एआई शिखर सम्मेलन के दौरान यहां भारतमंडपम में प्रदर्शन करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। युवा कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार चिब को सोमवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया और उसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने चिब को रातभर तिलक मार्ग थाने में हिरासत में रखा और आज सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस ने चिब के अलावा युवा कांग्रेस के प्रदर्शनकारी सात अन्य युवाओं को पहले ही हिरासत में लेकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इन कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने विश्व सम्मेलन के दौरान देश की छवि को खराब किया और पुलिस को चकमा देकर भारतमंडपम में अर्धनग्न प्रदर्शन किया। पुलिस ने गत भारतमंडपम में विरोध प्रदर्शन करने पर युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं गिरफ्तार किया था और तीन अन्य को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक चिब सहित 8 युवाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Tags: Congress

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित