बिहार में फिर बनेगी डबल इंजन सरकार : भाजपा और एनडीए गठबंधन को प्राथमिकता दे रही जनता, धामी ने कहा- विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहते है लोग 

हवाई सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं

बिहार में फिर बनेगी डबल इंजन सरकार : भाजपा और एनडीए गठबंधन को प्राथमिकता दे रही जनता, धामी ने कहा- विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहते है लोग 
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और हवाई सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के रामनगर और हल्द्वानी में मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बयान देते हुए कहा कि बिहार की जनता एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनाएगी। धामी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में जिस तेजी से विकास कार्य हुए हैं, उसी का परिणाम है कि हर राज्य में जनता भाजपा और एनडीए गठबंधन को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और हवाई सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बिहार की जनता जंगलराज से पूरी तरह मुक्ति पा चुकी है और अब सुशासन व विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकारें तेजी से काम कर रही हैं और यही कारण है कि देश के लोग विकास व सुशासन के लिए भाजपा की सरकारों पर भरोसा जता रहे हैं। धामी ने विश्वास जताया कि बिहार में इस बार भी बड़े बहुमत से एनडीए की सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनेगी। उन्होंने कहा कि बिहार के युवा रोजगार और बेहतर भविष्य की उम्मीद में हैं और यह तभी संभव है जब राज्य में एनडीए की सरकार बने।

उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि Þहम हर उत्तराखंडवासी की जरूरतों को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। पिछले 25 वर्षों में राज्य ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं और आने वाले 25 वर्ष उत्तराखंड के लिए स्वर्णिम दशक साबित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और प्रेरणा से उत्तराखंड अगले दशक में अभूतपूर्व विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने राज्यवासियों से एकजुट होकर उत्तराखंड को समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने का आह्वान किया।

 

Read More सांवलिया सेठ मंदिर की आय ने फिर चौंकाया, भंडार से निकली 17.55 करोड़ की राशि

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश