दिल्ली में तापमान में गिरावट से ठंड का प्रकोप : एक्यूआई 277 दर्ज, चली शीतलहर

इलाके का सबसे कम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में तापमान में गिरावट से ठंड का प्रकोप : एक्यूआई 277 दर्ज, चली शीतलहर

विभाग के अनुसार सुबह 8:30 बजे पालम में इलाके का सबसे कम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट आने एवं शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड का प्रकोप रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के मौसम स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस से 6.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने से लोगों को ज्यादा ठंड हुई। 

विभाग के अनुसार सुबह 8:30 बजे पालम में इलाके का सबसे कम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था। शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें पिछले 24 घंटों में लगभग 3 डिग्री का बदलाव देखा गया। हरित क्षेत्र में 5.8 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 5.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ कड़ाके की ठंड थी। इस बीच सुबह दिल्ली में हवा गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 277 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में है। 

 

Tags: cold

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब