भाजपा के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग : सत्ता की कठपुतली बना ईसीआई, कांग्रेस चलाएगी राष्ट्रव्यापी अभियान

भाजपा के अनुवर्ती संगठन की तरह काम कर रहा आयोग

भाजपा के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग : सत्ता की कठपुतली बना ईसीआई, कांग्रेस चलाएगी राष्ट्रव्यापी अभियान
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए देशव्यापी जनजागरण अभियान शुरू करने की घोषणा की। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के चेयरमैन सुनील पंवार ने कहा कि जंतर-मंतर पर सत्याग्रह और आयोग कार्यालय के बाहर भूख-हड़ताल की अनुमति नहीं मिली, जबकि कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई बताया।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि चुनाव आयोग पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दबाव में काम कर रहा है और कांग्रेस इस मुद्दे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेगी। कांग्रेस से संबद्ध राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के चेयरमैन सुनील पंवार ने शनिवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर सत्याग्रह किया था और चुनाव आयोग के कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल का संकल्प लिया था, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी। विरोध कर रहे कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया गया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग आज सत्ता की कठपुतली और भारतीय जनता पार्टी के अनुवर्ती संगठन की तरह काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल किसी एक नेता या मुद्दे तक सीमित नहीं है, बल्कि गांधीवादी विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए है।

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत