16 मार्च को होंगे राज्य सभा की 37 सीटों पर चुनाव, 26 फरवरी को जारी होगी अधिसूचना

राज्य सभा चुनाव: 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान

16 मार्च को होंगे राज्य सभा की 37 सीटों पर चुनाव, 26 फरवरी को जारी होगी अधिसूचना

चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्य सभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 16 मार्च को मतदान और मतगणना होगी, जिसके लिए 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी।

नई दिल्ली। राज्य सभा की रिक्त हो रहीं 37 सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को कराये जाएंगे। चुनाव आयोग की ओर से बुधवार को जारी चुनाव कार्यक्रमों के अनुसार 10 राज्यों से चुने गये राज्य सभा के 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो जायेगा। इन 37 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराये जायेंगे।

इन चुनावों के लिए 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। पांच मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किये जा सकेंगे। इनकी जांच छह मार्च को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि नौ मार्च निर्धारित की गयी है। इन सीटों के लिए मतदान 16 मार्च को कराये जायेंगे और उसी दिन मतों की गिनती होगी। चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च तक पूरी हो जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सवाईकल कैंसर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 17 और 18 फरवरी को हुआ कार्यक्रम का आयोजन  एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सवाईकल कैंसर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 17 और 18 फरवरी को हुआ कार्यक्रम का आयोजन 
सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय में एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के तहत 17-18 फरवरी को सर्वाइकल कैंसर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित...
नाइजीरियाई राष्ट्रपति अब्दुर्रहमान त्चियानी ने कहा, बेनिन के उत्तरी इलाके फ्रेंच और यूक्रेनी भाड़े के सैनिकों के नियंत्रण में
मोहन भागवत ने दिया हिंदू एकता पर बल, कहा-मंदिर, कुएं और श्मशान सभी हिंदुओं के लिए खुले हों, कोई भेदभाव न हो
राज्यपाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज जयन्ती पर दी बधाई और शुभकामनाएं, कहा- शिवाजी महाराज ने मातृभूमि की रक्षा के लिए निंरतर संघर्ष किया 
खासा कोठी में 3 मार्च को आयोजित होगा धुलंडी फेस्टिवल : पर्यटकों के लिए प्राकृतिक गुलाल, पारंपरिक व्यंजन और लोक-संस्कृति का खास संगम
एआई समिट 2026 :'वर्चुअल ट्रायल टेक' से फैशन रिटेल को बदल रहा टीसीएस, भौतिक ट्रायल रूम की आवश्यकता को समाप्त करना उद्देश्य
इंडिगो ने एक्सिस बैंक के साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की, ग्राहकों को मिलेगा लॉयल्टी प्रोग्राम इंडिगो ब्लूचिप का भी लाभ