जर्मनी में देखभाल केन्द्र में लगी आग : एक व्यक्ति की मौत, हादसे में 25 लोग घायल
इमारत में चारों ओर फैला घना धुआं
बर्लिन। जर्मनी के बर्लिन में एक देखभाल सुविधा केन्द्र में लगी आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 25 अन्य लोग घायल हो गए। दमकल विभाग ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार सुबह 10 बजे से कुछ देर पहले दमकल कर्मियों को सूचना दी गई। शुरुआती जांच से पता चला कि आग एक मरीज के कमरे में लगी थी, जो पूरी तरह से आग की लपटों में घिरकर नष्ट हो गया। क्रूजबर्ग जिले में बनी पांच मंजिला इमारत में चारों ओर घना धुआं फैल गया।
दमकल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर थी और उसे होश में लाने के लिए विशेष प्रयास करने पड़े, जबकि बाकी लोगों को मामूली चोटें आईं, जिनमें से ज्यादातर को धुएं के कारण परेशानी हुई। इमारत में रहने वाले सभी लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें मेडिकल मदद दी गई। दोपहर तक आग पर काबू पा लिया गया और उसे पूरी तरह बुझा दिया गया। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है।

Comment List