त्रिशूर में पटाखा गोदाम में आग : 2 घंटे तक उठते रहे आग के गोले, 12 लोगों की मौत

सीएम ने जताया दुख

त्रिशूर में पटाखा गोदाम में आग : 2 घंटे तक उठते रहे आग के गोले, 12 लोगों की मौत

मुंदाथिकोड में मंगलवार दोपहर पटाखा भंडार में भीषण आग से 12 लोगों की मौत और 40 से अधिक घायल हो गए, कई की हालत गंभीर है। त्रिशूर पूरम के लिए रखे पटाखों में धमाका हुआ। दो घंटे तक आग के गोले उठते रहे। सीएम पिनाराई विजयन ने दुख जताते हुए बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

त्रिशूर। केरल के त्रिशूर के मुंदाथिकोड इलाके में मंगलवार दोपहर एक पटाखा भंडार गृह में भीषण आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है।   पुलिस के अनुसार त्रिशूर पूरम उत्सव के लिए रखे गए पटाखों की सामग्री यहां 10 से 15 छोटी झोपड़ियों में जमा की गई थी। यह आग दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लगी लेकिन आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विस्फोट के बाद वहां मौजूद लोगों के शरीर के अंग इलाके में बिखरे हुए थे।

दो घंटे तक उठते रहे आग के गोले

पुलिस और दमकल कर्मी बचाव कार्यों में रोबो फायर ब्रिगेड उपकरणों की भी मदद ली। धमाका इतना जोरदार था कि दो घंटे बाद भी इलाके में आग के बड़े-बड़े गोले उठते देखे जा रहे थे, जिसके कारण पुलिस और दमकल कर्मियों को घटनास्थल तक पहुँचने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।

सीएम ने जताया दुख

Read More डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान : ईरान के साथ युद्ध समाप्त होने के करीब, कूटनीतिक सफलता का दिया संकेत

 मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी प्रकट की हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि बिना किसी देरी के सभी आवश्यक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। झुलसे हुए लोगों को विशेष उपचार मिलना चाहिए और यदि आवश्यकता पड़ी, तो राज्य के बाहर के अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं की व्यवस्था की जाएगी।

Read More महिला आरक्षण से जुड़ा विधयेक पारित नहीं होना लोकतंत्र की बड़ी जीत : केंद्र सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कर रही थी साजिश, प्रियंका ने कहा- यह विपक्ष की एकता की जीत

Tags: fire

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनाथ सिंह ने जर्मनी को रक्षा उत्पादन क्षेत्र में सहयोग के विस्तार के लिए किया आमंत्रित : तकनीकी परिवर्तन ने स्थिति को बनाया जटिल, आज दुनिया नए सुरक्षा खतरों का कर रही सामना राजनाथ सिंह ने जर्मनी को रक्षा उत्पादन क्षेत्र में सहयोग के विस्तार के लिए किया आमंत्रित : तकनीकी परिवर्तन ने स्थिति को बनाया जटिल, आज दुनिया नए सुरक्षा खतरों का कर रही सामना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बर्लिन में जर्मनी के साथ रक्षा तकनीक के सह-निर्माण और नवाचार पर जोर दिया। उन्होंने...
खबर का असर: नगर परिषद की पहल, वार्ड-4 में सफाई अभियान शुरू
असर खबर का : अब फिटनेस के लिए झालावाड़ जाने की जरूरत नहीं, कोटा में ही एटीएस
शुरूआती कारोबार में रुपया 31 पैसे लुढ़का, 93.75 प्रति डॉलर पर पहुंचा
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव : व्यवस्था और फर्जी मतदान की शिकायत, हाईकोर्ट स्थित पोलिंग बूथ में मतदान रद्द
सरिस्का टाइगर रिजर्व : एसटी 19 और उसके शावकों की अच्छी साइटिंग, पर्यटकों में भारी उत्साह
विश्व पृथ्वी दिवस : उदयपुर में सैकण्डरी यूरेनियम तो जालौर में आरईई की खोज, उद्योगों को मिलेगी राहत