कनाडा में जंगल की आग बुझाने वाला विमान क्रैश : 3 लोगों की मौत, बचाव दल ने की हादसे की पुष्टि
आग बुझाने के काम में लगा बर्ड डॉग टोही विमान दुर्घटनाग्रस्त
कनाडा के फोर्ट सिम्पसन के पास जंगल की आग की निगरानी में लगा बर्ड डॉग टोही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर मौतों की पुष्टि की। हादसे की जांच रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस, कोरोनर सर्विस और ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड संयुक्त रूप से करेंगे।
ओटावा। कनाडा में फोर्ट सिम्पसन शहर के पास जंगल की आग की निगरानी करने वाले एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 3 लोगों की मौत हो गयी। नॉर्थवेस्ट टेरिटरीज की वाइल्डफायर एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जंगल की आग बुझाने के काम में लगा बर्ड डॉग टोही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा, बहुत दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि फोर्ट सिम्पसन के पश्चिम में बर्ड डॉग विमान दुर्घटना में 3 लोगों की जान चली गयी। बचाव दल दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और मौतों की पुष्टि की।
बयान में आगे कहा गया कि इस घटना की जांच रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस, कोरोनर सर्विस और ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड करेंगे, जिसमें नॉर्थवेस्ट टेरिटरीज की सरकार भी पूरी तरह से शामिल होगी।
Tags: fire
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Jun 2026 16:30:49
अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर मानसिक चिकित्सालय जयपुर में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। पोस्टर मेकिंग...

Comment List