गोवा अग्निकांड : क्लब मालिक थाईलैंड भागे, लुकआउट नोटिस जारी

बिना लाइसेंस के क्लब चलाया जा रहा था

गोवा अग्निकांड : क्लब मालिक थाईलैंड भागे, लुकआउट नोटिस जारी

सभी आरोपियों को 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि बिना जरूरी दस्तावेजों और लाइसेंस के क्लब चलाया जा रहा था। 

पणजी। गोवा के नाइट क्लब में आग लगने से हुई 25 लोगों की मौत के बाद क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा विदेश भाग गए हैं। बताया जा रहा है कि वे दोनों विमान से थाईलैंड के फुकेट चले गए हैं। इस बीच पुलिस ने क्लब चेन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गोवा पुलिस ने गौरव और सौरभ लूथरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस ने दिल्ली से आॅपरेशन मैनेजर भारत सिंह को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि बिना जरूरी दस्तावेजों और लाइसेंस के क्लब चलाया जा रहा था। 

25 लोगों की हुई थी मौत
गौरतलब है कि पणजी से 25 किमी दूर अरपोरा में बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 6 दिसंबर की रात आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में नाइट क्लब के 20 कर्मचारी और 5 टूरिस्ट शामिल हैं।

 

Tags: notice

Post Comment

Comment List

Latest News

‘वसुधा’ कला शिविर में महिला पेंटिंग कलाकारों की सृजनात्मक उड़ान, कला प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र  ‘वसुधा’ कला शिविर में महिला पेंटिंग कलाकारों की सृजनात्मक उड़ान, कला प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र 
जवाहर कला केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “वसुधा - महिला कलाकार शिविर” का आयोजन। 8 से 13 मार्च तक...
"जमीन पर बैठकर बजाई थाली, चूल्हे पर बनाया खाना" : रसोई गैस सिलेंडर की कमी को लेकर विपक्षी दलों का संसद भवन में विरोध प्रदर्शन
सड़क प्रोजेक्ट्स में देरी पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी नाराज, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
भारत ने यूएनएचआरसी में दोहराया आतंकवाद मानवाधिकारों के लिए सबसे गंभीर खतरा, एकीकृत वैश्विक प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर दिया जोर
पेंटागन की रिपोर्ट में खुलासा : ईरान पर हमले में अमेरिका ने 6 दिन में फूंक डाले 11.3 अरब डॉलर, विशेषज्ञों का कहना- अमेरिकी बजट और घरेलू राजनीति के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है युद्ध का खर्च
हवाई में फिर फटा ज्वालामुखी : आसमान में एक हजार फीट तक उठे लावा के फव्वारे, कांच जैसे टुकड़े गिरे
जयपुर में कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का-बार : पुलिस की रेड में मैनेजर समेत 7 युवक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला