रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप

ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी एलपीजी की किल्लत

रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि 12 वर्षों में सिलेंडर 530 रुपये महंगा हुआ और पिछले चार महीनों में 89 रुपये बढ़े हैं। खड़गे ने उज्ज्वला लाभार्थियों के कम रिफिल आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि महंगाई का सबसे बड़ा बोझ गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वह अब रसोई गैस के बहाने जनता को लूट रही है और 12 साल में उसने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 530 रुपये की वृद्धि की है। खड़गे ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछले 4 महीनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 89 रुपये की बढ़ोतरी की है। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर 41 देशों से ईंधन विविधीकरण (फ्यूल डाइवर्सिफिकेशन) की बात कही थी, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी एलपीजी की किल्लत बनी हुई है।

उन्होंने सवाल किया कि 2025-26 में उज्ज्वला योजना के 5.56 करोड़ परिवारों ने केवल एक बार या एक भी बार रिफिल नहीं कराया। इनमें से 3.30 करोड़ परिवारों ने तो एक भी सिलेंडर रिफिल नहीं लिया। उन्होंने पूछा कि क्या यह स्थिति सरकार की नीतियों और बढ़ती कीमतों का परिणाम नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेता पहले महंगाई के मुद्दे पर यूपीए सरकार को घेरते थे, लेकिन अब घरेलू एलपीजी की कीमतों में लगातार वृद्धि के बावजूद भाजपा के नेता चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने सवाल किया कि जो नेता पहले महंगाई के विरोध में सिलेंडर लेकर सड़कों पर बैठते थे, वे अब विरोध क्यों नहीं कर रहे हैं। खड़गे ने कहा कि बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की ऊंची कीमतों का सबसे अधिक असर गरीब तथा मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है और सरकार को इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए।

 

Read More नितिन गडकरी ने की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा : बहुमॉडल अवसंरचना कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा- कार्य समयबद्ध पूरा होने से बढ़ेगी लॉजिस्टिक्स दक्षता

 

 

Read More कश्मीर में बादल फटने से बाढ़ : मिट्टी खिसकने से इलाके में भारी तबाही, मलबे में दबे कई घर

Tags: price

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत