अंकारा में हाई अलर्ट: नाटो शिखर सम्मेलन से पहले बड़ी कार्रवाई, IS समेत कई संगठनों से जुड़े 103 संदिग्ध गिरफ्तार 

अंकारा में आतंक पर शिकंजा

अंकारा में हाई अलर्ट: नाटो शिखर सम्मेलन से पहले बड़ी कार्रवाई, IS समेत कई संगठनों से जुड़े 103 संदिग्ध गिरफ्तार 
तुर्की की राजधानी अंकारा में 7-8 जुलाई को होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया है। सुरक्षा उपायों को कड़ा करते हुए आईएसआईएस और वामपंथी चरमपंथी संगठनों से जुड़े 100 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य को न्यायिक हिरासत में लिया गया है।

अंकारा। नाटो शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा के व्यापक अभियान के तहत तुर्की की राजधानी अंकारा में आतंकवादी संगठनों से संबंध होने के संदेह में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यहां सात-आठ जुलाई को नाटो राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों का शिखर सम्मेलन होना तय हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, अदालत के आदेश पर 103 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 26 अन्य को न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

अंकारा के गवर्नर ने नाटो शिखर सम्मेलन से पहले अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किये हैं। इसके बाद 23 जून को इस अभियान को अंजाम दिया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस जांच में कुल 225 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन पर आतंकवादी संगठनों, विशेष रूप से इस्लामिक स्टेट (आईएस/आईएसआईएस), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ तुर्की/मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट (टीकेपी/एमएल), मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट कम्युनिस्ट पार्टी (एमएलकेपी) और रिवोल्यूशनरी पीपुल्स लिबरेशन पार्टी/फ्रंट (डीएचकेपी/सी) से संबंध होने का संदेह है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राम मंदिर ट्रस्ट भंग कर चंदा, चढ़ावा मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच: कांग्रेस राम मंदिर ट्रस्ट भंग कर चंदा, चढ़ावा मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच: कांग्रेस
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित घोटाले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच...
वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
एटा: हाइटेंशन लाइन के सपंर्क में आया ताजिया, एक की मौत, 7 अन्य झुलसे
1 जुलाई से जयपुर-नोएडा के बीच रोजाना दो उड़ानें, एक दर्जन नए शहरों से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट
पाली-नाडोल-देसूरी सड़क परियोजना के फंड जुटाने में जुटे, वित्त विभाग को भेजेंगे पुनः प्रस्ताव
‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार टीजर रिलीज : कीटनाशक खेती के खतरों और स्वास्थ्य संकट पर आधारित कहानी, जानें रिलीज डेट
पासपोर्ट शुल्क वृद्धि पर कांग्रेस ने की केंद्र की आलोचना, सुरजेवाला बोले-‘महंगाई की नई किस्त’ जारी