इंडोनेशिया में भीषण हादसा : दो ट्रेनों की टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत ; 81 अन्य घायल , बचाव और राहत कार्य जारी

मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इंडोनेशिया में भीषण हादसा : दो ट्रेनों की टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत ; 81 अन्य घायल , बचाव और राहत कार्य जारी
इंडोनेशिया के बेकासी शहर में सोमवार देर रात एक भीषण रेल दुर्घटना हुई। एक लंबी दूरी की ट्रेन ने उपनगरीय ट्रेन के महिला कोच को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें 7 लोगों की मौत और 81 घायल हो गए। बचाव दल मौके पर राहत कार्यों में जुटा है।

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पूर्व में स्थित बेकासी शहर में सोमवार देर रात दो ट्रेनों की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 81 अन्य घायल हो गए। एक समाचार एजेंसी ने रेलवे के अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर खोज और बचाव कार्य जारी है। ट्रेनों की यह टक्कर बेकासी तैमूर स्टेशन पर हुई, जब एक उपनगरीय यात्री ट्रेन और एक लंबी दूरी की ट्रेन आपस में टकरा गईं। लंबी दूरी की ट्रेन ने दूसरी ट्रेन के पिछले डिब्बे को टक्कर मार दी, जो महिलाओं के लिए आरक्षित था।

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस