महाराष्ट्र के नागपुर में भीषण हादसा: एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में विस्फोट से 15 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी

नागपुर धमाका: एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 15 की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर में भीषण हादसा: एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में विस्फोट से 15 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी

नागपुर के कटोल में एक विस्फोटक फैक्ट्री में रविवार को हुए भयानक धमाके ने 15 जिंदगियां लील लीं, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं। विस्फोट इतना तीव्र था कि इसकी गूंज कई किलोमीटर तक सुनी गई। प्रशासन और वैज्ञानिक जांच टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की देखरेख में हादसे के तकनीकी कारणों की जांच जारी है।

मुंबई। महाराष्ट्र में नागपुर जिले के कटोल में रविवार को एक एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह विस्फोटक सामग्री बनाने वाली फैक्ट्री थी और पीड़ितों में ज्यादातर महिलाएं हैं। घटना की जानकारी मिलते ही नागपुर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।  

पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल ने कहा कि बचाव ऑपरेशन जारी है और विशेषज्ञ मौके पर हैं। इस घटना में कुल कितने लोग मारे गये हैं उनकी सही संख्या अभी की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के तहत जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा, हम सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तकनीकी और वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित कर रहे हैं और पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।यह धमाका इतना भीषण था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। कटोल से विधायक चरणसिंह ठाकुर मौके पर पहुंच गये है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ