कतर में भयावह हादसा: गैस प्लांट में विस्फोट से 54 लोग घायल, 18 अन्य लापता

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कतर में भयावह हादसा: गैस प्लांट में विस्फोट से 54 लोग घायल, 18 अन्य लापता
कतर के रास लफ्फान औद्योगिक शहर स्थित बरजान गैस प्लांट में तकनीकी खराबी के कारण भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में 54 लोग घायल हो गए और 18 लापता हैं। नागरिक सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय खोज दल लापता लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। अधिकारियों ने किसी भी खतरनाक रिसाव से इनकार किया है।

दोहा। कतर की एक फैक्टरी में विस्फोट होने से कम से कम 54 लोग घायल हो गये और 18 लापता हैं। देश के आंतरिक मंत्रालय ने सोमवार तड़के यह जानकारी दी। मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "यह विस्फोट तकनीकी खराबी के कारण रास लफ्फान औद्योगिक शहर में हुआ। इसके बाद लापता लोगों की तलाश के लिए नागरिक सुरक्षा टीमों ने कतर के अंतरराष्ट्रीय खोज एवं बचाव समूह के साथ मिलकर अभियान शुरू किया है।"

इससे पहले रविवार को जारी बयान में मंत्रालय ने कहा था कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले किसी भी रिसाव की पुष्टि नहीं हुई है। दोहा से लगभग 80 किलोमीटर उत्तर में स्थित रास लफ्फान प्राकृतिक गैस के लिए कतर का मुख्य निर्यात टर्मिनल है। युद्ध के दौरान ईरान ने रास लफ्फान को निशाना बनाया था और इसके बाद यह कई हफ्तों तक बंद रहा था। कतर के अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट तब हुआ, जब कर्मचारी बरजान गैस प्लांट में परिचालन फिर से शुरू करने का प्रयास कर रहे थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजधानी में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर जलभराव से शहर हुआ बेहाल राजधानी में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर जलभराव से शहर हुआ बेहाल
जयपुर में सोमवार दोपहर बाद हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव। कलेक्ट्रेट सर्किल, कालवाड़ रोड, निवारू रोड, मालवीय नगर,...
पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी : 16 अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने सैंपल जांच के लिए भेजे
स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर रोक,  हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
सोम को बूंदों का ‘नम: शिवाय’ : जयपुर में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश, अलवर, धौलपुर, करौली, भरतपुर सहित कई जिलों में बरसे बादल 
इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर