'जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा'! राहुल गांधी ने छात्रों के लिए प्रयागराज में बड़े आंदोलन का किया ऐलान, रोजगार और पेपर लीक पर सरकार घेरेंगे

रोजगार और पेपर लीक के खिलाफ भरेंगे हुंकार

'जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा'! राहुल गांधी ने छात्रों के लिए प्रयागराज में बड़े आंदोलन का किया ऐलान, रोजगार और पेपर लीक पर सरकार घेरेंगे
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आगामी 8 अगस्त को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पेपर लीक, भर्ती में देरी और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दों पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं को उठाना है।

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रोजगार, पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर आठ अगस्त को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का ऐलान किया है राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा "जॉब नहीं मिलेगा, तो सिंहासन हिलेगा।" उन्होंने कहा कि प्रयागराज वह शहर है जहां लाखों युवा वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बार-बार भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और पेपर लीक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक ने युवाओं का वर्तमान छीन लिया, जबकि लंबित भर्तियों ने उनका भविष्य अधर में डाल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में दिल्ली में अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी छात्रों की आवाज़ लगातार उठाती रहेगी और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कहा कि अब बहानों का समय खत्म हो चुका है। उन्होंने छात्रों और युवाओं से प्रयागराज में होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अजमेर-मदार रेलखंड पर ग्रिडर लॉन्चिंग, 9-10 अगस्त को कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट अजमेर-मदार रेलखंड पर ग्रिडर लॉन्चिंग, 9-10 अगस्त को कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट
उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर-मदार रेलखंड में ग्रिडर लॉन्चिंग कार्य के कारण 9 और 10 अगस्त को रेल यातायात प्रभावित...
'जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा'! राहुल गांधी ने छात्रों के लिए प्रयागराज में बड़े आंदोलन का किया ऐलान, रोजगार और पेपर लीक पर सरकार घेरेंगे
जयपुर में चार अवैध स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, 13 संदिग्ध गिरफ्तार
क्यूबा में ब्लैकआउट: नेशनल पावर ग्रिड फेल होने से लाखों लोग अंधेरे में, बिजली बहाल करने की कोशिश जारी
कर्नाटक भर्ती विवाद में बढ़ा सियासी घमासान, गृह मंत्री के बयान पर विपक्ष ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस की जीत पर धार में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
310 करोड़ रुपए के पार पहुंची बिक्री, जयपुर के 'पिंकवेस्ट' कमर्शियल प्रोजेक्ट ने 5-स्टार होटल टाई-अप के साथ रचा नया इतिहास